कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाली छात्र का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहे थे सहपाठी, थाने पहुंची शिकायत

Coaching Institutes Classmates Made Fake Video: थाने में दर्ज शिकायत पर पीड़िता ने कोचिंग सहपाठियों पर फेक अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने की आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर

Blackmail Through Fake Video: जोधुपर में निजी कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं का फेक अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का एक मामला सामने आया है. सोमवार को शास्त्रीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के एक निजी कोचिंग संस्थान में मेडिकल कोचिंग करने वाली एक नाबालिग छात्रा ने ऐसी शिकायत दर्ज कराई है.

थाने में दर्ज शिकायत पर पीड़िता ने कोचिंग सहपाठियों पर फेक अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने की आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. 

रिपोर्ट के मुताबिक पीडि़ता की मां और भाई ने जब आरोपी सहपाठियों से मामले में शिकायत की, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. वहीं, पीडि़त छात्रा के भाई के साथ मारपीट की गई. शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लज्जा भंग व पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement
सोमवार को पीड़ित छात्रा के बयान करवाए गए. निजी कोचिंग संस्थान पहुंची पुलिस ने उनका बयान लेकर मामले की अग्रिम जांच शुरू कर दी है. आरोपी नाबालिग छात्र बताए जाते है. मामले की जांच भगत की कोठी थानाधिकारी अवधेश सांदू कर रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि एक निजी कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत पीड़िता के सहपाठियों द्वारा एक फेक अश्लील वीडियो बनाकर  ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. शिकायत के मुताबिक पीड़िता की मां और भाई ने फेक वीडियो बनाने वाले आरोपी सहपाठियों से जब इसकी शिकायत की, तो उन्होंने पीड़िता छात्रा के भाई और मां से अभद्र व्यवहार किया गया.

ये भी पढ़ें- बयाना निर्दलीय विधायक डीपफेक वीडियो मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मुंबई में पकड़ा गया आरोपी


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.