विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

Rajasthan: खाटूश्यामजी से लापता हुए बच्चे का 5 दिन बाद मिला सुराग, आज बड़ा खुलासा कर सकती है पुलिस

खाटूश्यामजी से लापता हुए 3 साल बच्चे को आज पुलिस बरामद कर सकती है. उसे ले जाने वाले अज्ञात शख्स के बारे में अहम जानकारी हाथ लग गई है.

Rajasthan: खाटूश्यामजी से लापता हुए बच्चे का 5 दिन बाद मिला सुराग, आज बड़ा खुलासा कर सकती है पुलिस
बच्चे को ले जाते हुए सीसीटीवी में नजर आया अपहरणकर्ता.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्यामजी मंदिर से लापता हुए 3 साल के मासूम रक्षम जाटव के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 5 दिन तक 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद रक्षम का सुराग लगा लिया है. आज पुलिस रक्षम को बरामद कर खाटूश्यामजी ला सकती है, जिससे इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है.

निर्जला एकादशी के दिन लापता

निर्जला एकादशी के दिन रक्षम अपनी मां और नानी के साथ खाटूश्यामजी आया था. मां और नानी ने बच्चे की खराब तबीयत और तेज धूप को देखते हुए एक अनजान व्यक्ति को सौंप दिया था. लेकिन जब परिजन वापस आए तो बच्चा और अनजान व्यक्ति दोनों गायब थे.

5 घंटे खाटू में रहा था अज्ञात शख्स

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. जांच में पता चला कि अज्ञात व्यक्ति जयपुर से साथ आया था और उसने लगभग 5 घंटे तक खाटू में बिताए. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अज्ञात व्यक्ति लगभग 4-5 घंटे तक उसी जगह के आसपास परिजनों का इंतजार करता रहा, जिसके बाद वह सामान को एक प्रसाद की दुकान पर छोड़कर और बच्चे को लेकर चला गया.

जल्द परिवार के पास होगा रक्षम

पुलिस अधिकारी का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा करेंगे और रक्षम को उसके परिवार के पास पहुंचाएंगे. फिलहाल, पुलिस की टीम रक्षम की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे बरामद करने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:- 'उनकी स्माइल सबसे ज्यादा याद आती है', पुण्यतिथि पर पिता को याद कर भावुक हुए सचिन पायलट

यह VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com