विज्ञापन

कैबिनेट बैठक में सीएम भजनलाल का अहम फैसला, पेंशन नियमों में बदलाव... जल और ऊर्जा संकट पर भी दिया निर्देश

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिये गए हैं. जिसमें राजस्थान में इंडस्ट्री और आर्थिक डेवलपेमेंट, जल और ऊर्जा संकट पर अहम फैसले लिये गए हैं.

कैबिनेट बैठक में सीएम भजनलाल का अहम फैसला, पेंशन नियमों में बदलाव... जल और ऊर्जा संकट पर भी दिया निर्देश
सीएम भजनलाल शर्मा

Rajasthan Cabinet Meeting: राजस्थान में सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार (22 मई) की देर शाम को कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिये गए हैं. जिसमें सबसे बड़ा फैसला पेशन नियमों में बदलाव को लेकर है. सरकार ने पेशन नियमों में बदलाव के साथ लोगों को राहत दी है. इसके साथ ही सरकार ने जल संकट और ऊर्जा संकट को लेकर भी अहम निर्देश दिए हैं. राजस्थान में 25 मई से 5 जून तक प्रदेश में 'बंधे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' चलाया जाएगा, जिसकी शुरुआत सीएम भजनलाल शर्मा खुद करेंगे. 

पेंशन नियम में बदलाव

राजस्थान में पेंशन नियमों (1996) में तीन बड़े बदलाव किये हैं. इसके तहत दिव्यांग बच्चों को हर 3 साल में विकलांगता प्रमाण पत्र देने की बाध्यता खत्म कर दी गई है, अब उन्हें केवल एक बार ही यह सर्टिफिकेट देना होगा. पेंशनर्स को अब मोबाइल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी से सालाना जीवित प्रमाण पत्र (Life Certificate) देने की छूट होगी. इसके अलावा अब नॉन-गैजेटेड ऑफिसर भी अब अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID) से साइन इन करके किसी पेंशनर का जीवित होने का प्रमाण पत्र जारी कर सकेंगे. जहां पहले दो गैजेटेड ऑफिसर्स के साइन जरूरी होते थे, अब केवल एक गैजेटेड ऑफिसर के साइन से मान्यता मिलेगी.

राजस्थान में इंडस्ट्री और आर्थिक डेवलपेमेंट पर भी फैसला

कैबिनेट ने नई इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट पॉलिसी 2026 को मंजूरी दे दी है, जो अगले 25 वर्षों तक युवाओं के रोजगार और औद्योगिकीकरण का माध्यम बनेगी. राजस्थान को 30 लाख करोड़ की इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य के साथ इस पॉलिसी को जिलावार लागू किया जाएगा. इसमें वेयरहाउस, आईटी सर्विसेज, ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर (GCC) और लॉजिस्टिक को भी उद्योग का दर्जा दिया गया है. भविष्य के सेक्टर्स जैसे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), AVGC और एयरोस्पेस को भी इस पॉलिसी में जगह मिली है.

इसके साथ ही क्लस्टर सपोर्ट और डिजिटल सपोर्ट के तहत जयपुर ज्वेलरी, बाड़मेर हैंडीक्राफ्ट, बगरू और सांगानेर के टेक्सटाइल को बढ़ावा दिया जाएगा. जेके सीमेंट को रेलवे ट्रैक निर्माण के लिए 71 हेक्टेयर जमीन (प्रोजेक्ट लागत 212 करोड़) और डालमिया सीमेंट को प्लांट के लिए 121 हेक्टेयर जमीन डीएलसी की दोगुनी दरों पर आवंटित करने को मंजूरी दी गई है.

जल संरक्षण, ऊर्जा और कृषि क्षेत्र के निर्णय

राजस्थान में 25 मई से 5 जून तक प्रदेश में 'बंधे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' चलाया जाएगा. मुख्यमंत्री इसकी शुरुआत भरतपुर में गंगा माता के मंदिर से करेंगे. इस अभियान के तहत नए जल संचय ढांचों का निर्माण और पुराने स्रोतों व नालों की सफाई होगी. 'हरियालो राजस्थान अभियान' के तहत प्रदेश में 19 करोड़ से ज्यादा वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है. कृषि सेवा के सेवा नियमों में संशोधन को कैबिनेट ने मंजूरी दी है.

अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए जैसलमेर (फतेहगढ़ और घटा रूपों), बाड़मेर (शिव तहसील के मुंगेरिया गांव) और बीकानेर (पूगल तहसील के करणीसर भटियां व बज्जू गांव) में बड़े पैमाने पर जमीन आवंटन को मंजूरी दी गई है.

मंत्री परिषद की बैठक में गर्मी को देखते हुए पानी और बिजली की आपूर्ति की समीक्षा की गई है. डीजल की जरूरत को लेकर जो जरूरत थी उसके बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में जरूरत की समीक्षा करेंगे और बेहतर प्रबंधन के लिए जरूरी कदम उठाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com