विज्ञापन

सीएम भजन लाल शर्मा अस्पताल निरीक्षण के दौरान दिये यह 10 निर्देश, कहा- जिम्मेदारी से कोई समझौता नहीं

राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा ने 25 दिसंबर को एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. जहां उन्होंने अस्पताल के हर विभाग और हर अधिकारियों से बात की. उन्होंने खुद अस्पताल के विभिन्न वार्डों में गए और मरीजों से भी बात चीत की. इसके बाद उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा, नई प्रदेश सरकार के अंतर्गत काम और जिम्मेदारी से किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

???? ??? ??? ????? ??????? ???????? ?? ????? ???? ?? 10 ???????,  ???- ?????????? ?? ??? ?????? ????
एसएमएस अस्पताल पहुंचे सीएम भजन लाल शर्मा

राजस्थान सीएम भजन लाल शर्मा ने 25 दिसंबर को एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. जहां उन्होंने अस्पताल के हर विभाग और हर अधिकारियों से बात की. उन्होंने खुद अस्पताल के विभिन्न वार्डों में गए और मरीजों से भी बात चीत की. इसके बाद उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिये. उन्होंने कहा, नई प्रदेश सरकार के अंतर्गत काम और जिम्मेदारी से किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

  1. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा सभी चिकित्सक, अधिकारी एवं कार्मिक समयनिष्ठा के साथ अपना कार्य करें। देर से आने वाले एवं नदारद रहने वाले लोगों के विरूद्ध सख्त कदम उठाए जाएं.

  2. सीएम ने कहा कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए और इस हेतु अस्पताल के एक अधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया जाए.

  3. उन्होंने कहा रोटेशन बेसिस पर अस्पताल के स्टाफ की ड्यूटी ओपीडी, आईसीयू आदि सभी वार्डां में लगाई जाए, ताकि कहीं भी स्टाफ की कमी ना हो. 

  4. अस्पताल में रात के समय में भी में भी पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.

  5. अस्पताल परिसर में प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाया जाए.

  6. सीएम ने कहा कि सवाई मानसिंह अस्पताल प्रदेश का प्रतिष्ठित राजकीय अस्पताल है, यहां देश-प्रदेश से मरीज आते हैं, यहां आने वाले मरीजों एवं परिवारजनों की सुगमता हेतु व्यवस्थाएं चुस्त-दुरूस्त करना हमारी प्राथमिकता है.

  7. उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए. 

  8. अस्पताल में किसी भी तरह की लापरवाही करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाए.

  9. मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं एवं समुचित देखभाल सुलभ होनी चाहिए. उन्हें एवं साथ आए परिजनों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए. 

  10. मरीजों के स्वास्थ्य-सुधार में वातावरण का भी अहम योगदान होता है. उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों को इसमें विशेष रूचि लेकर अपने आवास के समान ही अस्पताल में स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए.


पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close