विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

महाराणा प्रताप का जीवन हमें संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा करना सिखाता है- CM भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप महान योद्धा, परम स्वाभिमानी और स्वतंत्रता प्रेमी थे जिन्होंने हमें सदैव सत्य, धर्म और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलना सिखाया.

महाराणा प्रताप का जीवन हमें संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा करना सिखाता है- CM भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Maharana Pratap: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने हमें सत्य, धर्म और राष्ट्र हित के मार्ग पर चलना सिखाया. शर्मा ‘शौर्य गाथा के रंग' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा के लिए राजमहलों का वैभव त्याग कर जंगलों का कष्टमय जीवन जीया, लेकिन आजीवन अपने स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया.

महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते रहते हुए लिखा, ''अदम्य साहस, अतुलनीय शौर्य और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण के पर्याय, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्ण नमन! माँ भारती के लिए महाराणा प्रताप के त्याग, पराक्रम और बलिदान की अमर गाथा हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी''

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप महान योद्धा, परम स्वाभिमानी और स्वतंत्रता प्रेमी थे जिन्होंने “हमें सदैव सत्य, धर्म और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलना सिखाया.”

एक बयान के अनुसार, शर्मा ने कहा, “हम महाराणा प्रताप के संदेश को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम कर रहे है. इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों चावंड-हल्दीघाटी-गोगुंदा-कुंभलगढ़-दिवेर-उदयपुर आदि को सम्मिलित करते हुए महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित कर रही है.”

सरकार महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रही है - CM भजनलाल 

उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में कोच और खेल विशेषज्ञ तैयार करने के लिए महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा, “महाराणा प्रताप का जीवन हमें संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा करना सिखाता है. उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में मजबूत शक्ति के रूप में पहचान बनाई है. इस शक्ति की एक झलक पूरी दुनिया ने ‘ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान देखी.”

यह भी पढ़ें - जेपी नड्डा के जयपुर दौरे से पहले दिल्ली क्यों जा रहे हैं राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com