CM Bhajan Lal Sharma: भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जब हमारी सरकार आई थी, तो 'हमने साफ कहा था कि भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं होगा. जीरो टॉलरेंस पर सरकार ने काम करने की बात कही थी और उसी हिसाब से कम हर क्षेत्र में हो रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ' कोई भी किसी भी तरह से गड़बड़ी करेगा या कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करेगा तो उसे किसी भी तरह बख्शा नहीं जाएगा'. मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले और भ्रष्टाचारी कान खोलकर सुन लें.
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत नींदड़ एनिकट पर श्रमदान करने और पीपल पूजन के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 25 में से 5 जून तक पूरे प्रदेश में अभियान चल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे अनिकेत बचाना और उनमें पानी संरक्षित करना जयपुर के साथ प्रदेश के लिए भी महत्वपूर्ण है.
जयपुर शहर के लिए ऑक्सीजन पॉइंट
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में वृक्षारोपण की तारीफ करते हुए कहा कि हम यहां बड़ और पीपल जैसे पेड़ और लगाएंगे. आगे और अन्य कट बनेंगे तो पानी भी बचेगा वृक्षारोपण भी बढ़ाएंगे. यह जयपुर शहर के लिए एक तरह से ऑक्सीजन पॉइंट के समान है. मुख्यमंत्री ने नींदड़ वन क्षेत्र के स्पॉट को और बेहतर तरीके से विकसित करने की भी बात कही.
इस साल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इस साल 10 करोड़ पौधे लगाने का जो लक्ष्य लिया गया है. वह भी बारिश के समय चलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रदेश हरियालो राजस्थान बने इस पर काम लगातार हो रहा है. सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में प्रदेश भर में जल संरक्षण में बड़ा काम हुआ है. राजस्थान पानी के क्षेत्र में और हरियाली में भी आगे रहेगा, इस पर हम लगातार काम कर रहे हैं. वंदे गंगा जल संरक्षण का अभियान पूरे प्रदेश में दिशा परिवर्तन का काम करेगा.
यह भी पढ़ेंः Rajasthan: पेट्रोल पंपों का हड़ताल 15 दिनों के लिए टला, RPDA की सरकार से बनी बात... VAT पर भी संकेत