विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2025

निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी में एक्‍शन में मोड में सीएम, भजनलाल जमीनी स्‍तर पर ले रहे फीडबैक

जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर आज फिर भाजपा की संगठनात्मक बैठकें होंगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तीन संभागों की अहम बैठकें लेंगे.

निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारी में एक्‍शन में मोड में सीएम, भजनलाल जमीनी स्‍तर पर ले रहे फीडबैक
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा.

निकायों और पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लगातार एक्शन मोड में हैं. पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री आवास पर संगठन की बैठकों का दौर जारी है और आज भी यह सिलसिला जारी रहेगा. मुख्यमंत्री जमीनी स्तर का फीडबैक लेने में जुटे हैं. संगठन कैसे काम कर रहा है, सरकार की योजनाओं का जनता को कितना लाभ मिल रहा है.

सीएम आवास पर बैठक 

मंत्रियों का कामकाज कैसा है और संगठन के पदाधिकारी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किस तरह कर रहे हैं, इन सभी बिंदुओं पर सरकार दो साल के कामकाज को लेकर जनता के बीच फीडबैक लेने की कवायद कर रही है. मुख्यमंत्री आवास पर सुबह दस बजे से शाम तक लगातार तीनों संभागों की बैठकें निर्धारित हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और वरिष्ठ नेता इन बैठकों के दौरान मौजूद रहेंगे.

बीजेपी के पदाधिकारी होंगे शामिल 

सुबह दस बजे कोटा संभाग की बैठक होगी. दोपहर एक बजे जोधपुर संभाग की बैठक आयोजित की जाएगी. दोपहर तीन बजे जयपुर संभाग की बैठक होगी. इन बैठकों में मंडल अध्यक्ष, संबंधित जिलाध्यक्ष और जिलों में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे. इससे पहले अजमेर, बीकानेर, भरतपुर और उदयपुर संभाग की बैठकें पूरी हो चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: इंटरस‍िटी खजुराहों एक्‍सप्रेस ट्रेन पर पत्‍थरबाजी, एसी कोच का शीशा टूटा; मालगाड़ी को डी-रेल करने की कोश‍िश

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com