विज्ञापन

CM भजनलाल का सरप्राइज चेक, 181 हेल्पलाइन पर खुद बने 'ऑपरेटर', जनता की शिकायतें सुन अधिकारियों को दिए निर्देश

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 181 राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन का निरीक्षण किया. उन्होंने परिवादियों से फोन पर बात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.

CM भजनलाल का सरप्राइज चेक, 181 हेल्पलाइन पर खुद बने 'ऑपरेटर', जनता की शिकायतें सुन अधिकारियों को दिए निर्देश
हेल्पलाइन 181 में जनता की समस्याएं सुनते हुए सीएम
NDTV

CM Bhajanlal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुशासन की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181' का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि खुद हेडफोन लगाकर शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना.

 हेल्पलाइन पर आने वाली कॉल्स को सीएम ने सुना

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन पर आने वाली कॉल्स को अटेंड किया और परिवादियों से फीडबैक लिया. उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या उनकी शिकायतों पर पूर्व में कोई कार्रवाई हुई है या नहीं. मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर तुरंच और प्रभावी रूप से होना चाहिए. साथ ही कहा कि जिन जिलों में निस्तारण प्रतिशत, समाधान पर संतुष्टि का स्तर और औसत निस्तारण समय राज्य स्तर से कमजोर है, वहां तेजी से सुधार किया जाए.

 गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री इससे पहले भी राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण कर चुके हैं. वह समय-समय पर इसकी कार्यप्रणाली की समीक्षा करते रहते हैं जिससे की जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके.

क्या है राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181?

राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 राज्य सरकार की एक निःशुल्क, 24/7 सेवा है, जिसके माध्यम से नागरिक बिना कार्यालय जाए अपनी शिकायतें (जैसे राशन, बिजली, पानी, सड़क) ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। यह सुशासन और त्वरित समाधान के लिए #HelloCM के तहत काम करती है। शिकायतें 181 पर कॉल करके या राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से दर्ज की जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: महिला ने घर में आ रहे गंदे पानी को गिलास में भरकर विधायक को थमाया, कहा- पीयो इसे; MLA ने सूंघकर किया वापस

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com