पश्चिम बंगाल में सीएम शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे. समारोह का आयोजन कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया, जहां देशभर के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार राज्य के विकास और सुशासन को नई दिशा देगी. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ भाजपा और एनडीए नेता भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी शीर्ष नेताओं से मुलाकात की.
चुनाव प्रचार में भी सक्रिय रहे सीएम भजनलाल शर्मा
बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान भी सीएम भजनलाल शर्मा की भूमिका रही. उन्होंने राज्य की कई सीटों पर प्रवासी राजस्थानी वोटर्स को साधने के लिए प्रचार किया था.
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर माननीय श्री @SuvenduWB जी तथा मंत्रिपद की शपथ लेने वाले सभी माननीय मंत्रिगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) May 9, 2026
पश्चिम बंगाल की जनता द्वारा प्रदत्त यह ऐतिहासिक जनादेश विकास, सुशासन, राष्ट्रहित एवं जनविश्वास की सशक्त अभिव्यक्ति है।…
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा चुनाव के दौरान सिलीगुड़ी, हावड़ा उत्तर, बैरकपुर सहित 6 विधानसभा क्षेत्रों में मारवाड़ी समाज और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ लगातार बैठकें की थीं. जिन क्षेत्रों में मुख्यमंत्री ने संपर्क अभियान चलाया, वहां बीजेपी को बेहतर राजनीतिक समर्थन और सकारात्मक परिणाम मिले.
यह भी पढ़ेंः इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात