विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2025

सीएम भजनलाल शर्मा ने सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

सीएम भजनलाल शर्मा श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन पहुंचे. यहां उन्होंने पावर स्टेशन का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए.

सीएम भजनलाल शर्मा ने सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर दौरे के तहत बुधवार (9 अप्रैल) को श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर स्टेशन पहुंचे. यहां उन्होंने पावर स्टेशन का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत उत्पादन के लिए संचालित इकाइयों का सुव्यवस्थित संचालन किया जाए जिससे ग्रीष्म ऋतु में किसानों व आमजन को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके.

नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश

शर्मा ने पावर स्टेशन के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि पॉवर स्टेशन के सभी तकनीकी पहलुओं का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए जिससे ब्रेक-डाउन जैसी स्थिति के कारण विद्युत उत्पादन प्रभावित नहीं हो तथा तकनीकी खराबी के कारण उत्पादन इकाइयों के शट डाउन जैसी स्थिति से बचा जा सके. उन्होंने सभी इकाइयों की विद्युत उत्पादन क्षमता की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए.

किसानों को दिन में बिजली देने का संकल्प पूरा होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नवीन तकनीक से कम लागत में प्रदेश के बिजली उत्पादन की क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. इसी क्रम में सूरतगढ़ थर्मल पावर स्टेशन में 125/250 मेगावॉट ऑवर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की स्थापना के कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं. वहीं, आरवीयूएनएल एवं कोल इंडिया के संयुक्त उपक्रम द्वारा सूरतगढ़ थर्मल पॉवर स्टेशन में 100 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए एमओयू किया जा चुका है. इन अहम निर्णयों से राज्य सरकार का किसानों को दिन में बिजली देने का संकल्प पूरा होगा.

यह भी पढ़ेंः मनरेगा श्रमिक 7 घंटे कर सकते हैं काम, टास्क पूरा कर पहले भी छोड़ सकते हैं कार्य स्थल

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में अवैध खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 दिन में 314 कार्रवाई...26 गिरफ्तार... 1.89 करोड़ की वसूली

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com