विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2026

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर CM भजनलाल शर्मा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके जाने से संगीत जगत में शोक की लहर है और देशभर की बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं.

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर CM भजनलाल शर्मा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया.

Rajasthan News: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर और अपनी आवाज से जादू बिखेरने वाली आशा भोसले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है.

आशा भोसले ने सात दशकों से अधिक समय तक अपनी मधुर और जादुई आवाज से भारतीय संगीत को नई पहचान दी. उन्होंने फिल्मी गीतों के साथ शास्त्रीय और सुगम संगीत में भी अपना अमिट योगदान दिया. उनकी आवाज ने भारतीय संगीत को वैश्विक मंच तक पहुंचाया.

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा “सुरों की सरिता, स्वर साम्राज्ञी आशा भोसले जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. सात दशकों से अधिक समय तक अपनी जादुई और मधुर आवाज से भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने वाली 'आशा ताई' का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. संगीत के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बना रहेगा. ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोकाकुल परिजनों व करोड़ों प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भी दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भी गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह भारतीय संगीत जगत की अपूरणीय क्षति है. आगे उन्होंने कहा कि भारतीय सिने संगीत, शास्त्रीय और सुगम संगीत में आशा भोसले का अप्रतिम योगदान रहा है. उन्होंने भारतीय फिल्म संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते लगभग सभी भारतीय भाषाओं में संगीत की हमारी परम्परा को समृद्ध किया. उनका निधन अत्यंत दुःखद एवं कला जगत की अपूरणीय क्षति है. राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और परिजनो, प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है.

यह भी पढ़ें- 5 साल में करीब 1.25 लाख में महज 26 स्टूडेंट्स को नौकरी, राजस्थान यूनिवर्सिटी में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़!

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com