विज्ञापन

शादी की सालगिरह पर भक्ति में लीन हुए CM भजनलाल शर्मा, पत्नी संग की विशेष पूजा, देखें PHOTOS

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आज( सोमवार) वैवाहिक वर्षगांठ है. इस खास मौके पर सीएम ने पत्नी संग जयपुर के प्रसिद्ध आराध्य देव गोविंद देवजी और मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.

शादी की सालगिरह पर भक्ति में लीन हुए CM भजनलाल शर्मा, पत्नी संग की विशेष पूजा, देखें PHOTOS
जयपुर मंदिर पूजा में पत्नी संग पूजा करते सीएम भजनलाल शर्मा
NDTV

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की आज वैवाहिक वर्षगांठ है. इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी पत्नी के साथ देव दर्शन करने पहुंचे थे.

भगवान गोविंद देवजी मंदिर में पत्नी संग सीएम

भगवान गोविंद देवजी मंदिर में पत्नी संग सीएम
Photo Credit: NDTV

सबसे पहले सीएम जयपुर के भगवान गोविंद देवजी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा विकास की कामना की. 

 सीएम को सालगिरह की बधाई

सीएम को सालगिरह की बधाई
Photo Credit: NDtv

मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी देखने को मिली. सभी प्रदेश के सीएम को सालगिरह की बधाई देने के लिए आतुर दिखे.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पत्नी संग जनता का अभिवादन किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पत्नी संग जनता का अभिवादन किया
Photo Credit: NDTV

गोविंद देवजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी पत्नी संग जनता का अभिवादन किया. साथ ही उनसे सालगिरह की शुभकामनाएं ली.

मोती डूंगरी गणेश मंदिर

मोती डूंगरी गणेश मंदिर
Photo Credit: NDtv

इसके बाद जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

पत्नी संग प्रसाद भी वितरित

पत्नी संग प्रसाद भी वितरित
Photo Credit: NDTV

इसके बाद उन्होंने मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों को पत्नी संग प्रसाद भी वितरित कर लोगों से शुभकामनाएं ली.

वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं

वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं
Photo Credit: NDTV

 मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें बधाई दी.

पूजा-अर्चना करते हैं

पूजा-अर्चना करते हैं
Photo Credit: NDtv

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अक्सर विशेष अवसरों पर धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर पूजा-अर्चना करते हैं. 

 समर्थकों में खास उत्साह

समर्थकों में खास उत्साह
Photo Credit: NDTV

 वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर पहुंचने को लेकर समर्थकों में खास उत्साह देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं.

यह भी पढ़ें: 3 करोड़ की 'Golden Dress' पेश करेगी जयपुर की फैशन डिजाइनर, कांस में बिखेरेगी राजस्थानी जलवा

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close