विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2023

घर-घर दस्तक देकर सरकार के कामकाज का फीडबैक ले रहे हैं मंत्री शांति धारीवाल

राजस्थान सरकार के मंत्री शांति धारीवाल प्रत्येक वार्डों में घर- घर जाकर सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जनता के बीच पहुंचकर फीडबैक लिया.

घर-घर दस्तक देकर सरकार के कामकाज का फीडबैक ले रहे हैं मंत्री शांति धारीवाल
शांति धारीवाल ने जनता के बीच जाकर अपने सरकार का फीडबैक लिया
कोटा:

राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारीयों में लग गई है. ऐसे में कोटा के घंटाघर इलाके में राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने पदयात्रा निकाली. बीते देर रात तक धारीवाल ने प्रत्येक वार्डों में घर- घर जाकर, अपने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच साझा किया. 

54 वार्डों के घर-घर दस्तक दे चुके है मंत्री धारीवाल

एक तरफ भाजपा जहां कांग्रेस सरकार के विरोध में विभिन्न मुद्दों के साथ जनता के बीच पहुंचने की रणनीति तय कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ कोटा में कांग्रेस नेता और राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल लगातार पदयात्राएं कर रहें है. इस पदयात्रा के माध्यम से सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जनता के बीच पहुंचकर फीडबैक ले रहे हैं. धारीवाल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद जनवरी महीने से शुरू हुई हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लगातार पदयात्राएं कर रहे हैं. 54  वार्डों में मंत्री धारीवाल पदयात्रा के जरिए घर-घर दस्तक दे चुके हैं.

पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल रहें मौजूद

बीते देर रात तक कोटा के घंटाघर इलाके में मंत्री धारीवाल के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई. पदयात्रा के दौरान क्षेत्र के लोगों ने जगह-जगह पर स्वागत द्वार लगाए. लोगों ने पदयात्रा का स्वागत फूल मालाओं से किया. पदयात्रा के दौरान मंत्री शांति धारीवाल के पुत्र पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि इस विधानसभा के चुनाव में मंत्री धारीवाल अपने पुत्र अमित धारीवाल को कोटा उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़वाने के लिए शीर्ष नेतृत्व से मांग कर चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com