विज्ञापन
This Article is From Feb 16, 2026

कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की ओर से विधानसभा घेराव का ऐलान, खेल कोटे से नौकरियां खत्म करने का विरोध

कांग्रेस नेता अमीन पठान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुबह दस बजे बाईस गोदाम पर जुटने का आह्वान किया है. यहां सभा आयोजित की जाएगी जिसके बाद कार्यकर्ता विधानसभा की ओर कूच करेंगे.

कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की ओर से विधानसभा घेराव का ऐलान, खेल कोटे से नौकरियां खत्म करने का विरोध

Rajasthan Assembly: जहां एक ओर राजस्थान विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा हो रहा है. वहीं अब विधानसभा के बाहर भी मंगलवार (17 फरवरी) को हंगामा देखने को मिलेगा. दरअसल, जयपुर में विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की ओर से विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है. कांग्रेस नेता अमीन पठान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सुबह दस बजे बाईस गोदाम पर जुटने का आह्वान किया है. यहां सभा आयोजित की जाएगी जिसके बाद कार्यकर्ता विधानसभा की ओर कूच करेंगे.

खेल कोटे से नौकरियां खत्म किए जाने का विरोध

प्रदर्शन के दौरान खेल कोटे से नौकरियां खत्म किए जाने के फैसले का विरोध किया जाएगा. साथ ही खेल मैदानों की दुर्दशा, खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं में कमी और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने में सरकार की विफलता जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा.

बुनियादी ढांचे और संसाधनों की कमी गंभीर चिंता का विषय

कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ का कहना है कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के बजाय अवसर सीमित किए जा रहे हैं. खिलाड़ियों के लिए बुनियादी ढांचे और संसाधनों की कमी गंभीर चिंता का विषय है. प्रदर्शन के माध्यम से सरकार पर खेल नीति में सुधार और युवाओं के हित में ठोस कदम उठाने का दबाव बनाया जाएगा.

कांग्रेस के बड़े नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. पार्टी इसे युवाओं और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति के तौर पर देख रही है. जयपुर में होने वाले इस घेराव को लेकर पुलिस और प्रशासन भी सतर्क है.

यह भी पढ़ेंः अपने हमशक्ल से मिले PCC चीफ डोटासरा , बोले- धर्म भाई बना लिया, चुनाव भी लड़वा सकते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com