विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2024

Rajasthan Politics: कांग्रेस ने नरेश मीणा को पार्टी से किया निलंबित, पार्टी ने जारी किया आदेश

Rajasthan Politics: कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर नरेश मीणा पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. उप-चुनाव में देवली उनियारा से कांग्रेस के खिलाफ नामांकन कर दिया है.  

Rajasthan Politics: कांग्रेस ने नरेश मीणा को पार्टी से किया निलंबित, पार्टी ने जारी किया आदेश
कांग्रेस ने नरेश मीणा को पार्टी से निलंबित कर दिया.

Rajasthan Politics:  कांग्रेस ने नरेश मीणा को पार्टी से निलंबित कर दिया है. पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से निलंबित किया गया है. पार्टी विरोधी कार्यशैली के चलते प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने निलंबन का आदेश जारी किया है.  हरीश मीणा के सांसद बनने के बाद खाली हुई देवली सीट से कांग्रेस ने कस्तूर मीणा को मैदान में उतारा है. नरेश मीणा यहीं से टिकट मांग रहे थे. लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया. अब नरेश मीणा यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

कांग्रेस का बिगाड़ सकते हैं खेल 

भारत आदिवासी पार्टी के समर्थन के बाद आदिवासी मतदाओं को नरेश अपनी तरफ खींच सकते हैं, जिससे कांग्रेस का समीकरण बिगड़ सकते हैं. क्योंकि उनके सामने भी कांग्रेस के मीणा उम्मीदवार हैं. ऐसे में मीणा वोटर्स में सेंधमारी का खतरा बढ़ सकता है. भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने निर्दलीय कैंडिडेट नरेश मीणा का समर्थन दे दिया है. बीएपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल रोत ने समर्थन के लिए एक लेटर जारी किया है.

बीजेपी और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी

सचिन पायलट ने एक दिन पहले मीडिया से बातचीत में कहा था कि पार्टी सबसे बड़ी होती है. सभी को अनुशासन में रहकर काम करना चाहिए. सातों सीट कांग्रेस जीतेगी. कांग्रेस ने कस्तूर चंद मीणा को और बीजेपी ने राजेंद्र गुर्जर को टिकट दिया है. नरेश मीणा निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. कांग्रेस के बागी नरेश मीणा ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है. 

कांग्रेस ने नरेश मीणा को निलंबित कर दिया.

कांग्रेस ने नरेश मीणा को निलंबित कर दिया.

23 नवम्बर को आएंगे रिजल्ट 

राजस्थान के 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसके बाद मैदान में रहे प्रत्याशियों के लिए 13 नवम्बर को मतदान होगा. नतीजे 23 नवम्बर को आएंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com