विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2026

नरेश मीणा ने CM भजनलाल को अपने पिता से किया वादा दिलाया याद, बजरी को लेकर आंदोलन का ऐलान

नरेश मीणा ने अपने ऊपर और समरावता कांड के दौरान लोगों के ऊपर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की है. इस दौरान मोरपाल सुमन के वायरल चिट्टी को लेकर भाजपा को घेरा.

नरेश मीणा ने CM भजनलाल को अपने पिता से किया वादा दिलाया याद, बजरी को लेकर आंदोलन का ऐलान
नरेश मीणा ने CM भजनलाल को अपने पिता से किया वादा दिलाया याद

Rajasthan News: नरेश मीणा ने समरावता कांड में एक बार फिर से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को अपने पिता से किया वादा और समझौता याद दिलाया है. टोंक कोर्ट में पेशी पर आए नरेश मीणा ने अंता में बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन की हार के कारणों को लेकर सामने आए लेटर पर कहा कि मोरपाल ने सच कहा है, उसे बीजेपी के भी बड़े नेताओं ने बराया है. लेकिन दुर्भाग्य यह है कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने हराने वाले नेताओं को तो नोटिस नहीं दिया और सच बोलने वाले बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन को ही नोटिस दे दिया.

'सच बोलने वाले मोरपाल सुमन को नोटिस'

दरअसल, पिछले दिनों दिनों अंता से बीजेपी प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन का एक लेटर सामने आया था, उसमें उसने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत बीजेपी के बड़े नेताओं पर काग्रेस प्रत्याशी की मदद करने का आरोप लगाया था. उसके बाद से ही बीजेपी में भूचाल आ आया हुआ है. अब नरेश मीणा ने कहा कि मोरपाल ने बिल्कुल सही आरोप लगाया है, उसे बीजेपी के नेताओं ने ही हराया है. यह दुर्भाग्य है कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को उन नेताओं को नोटिस देना चाहिए, जिन्होंने मोरपाल सुमन को हराया, लेकिन सच बोलने वाले मोरपाल सुमन को नोटिस दिया है.

'अपने पिता से किया वादा दिलाया याद'

नरेश मीणा ने उनके ऊपर लगे मुकदमों को लेकर कहा कि मुझे उम्मीद सरकार मेरे ऊपर कांग्रेस और बीजेपी सरकार में जनहित में किए आंदोलन को लेकर लगे मुकदमों को वापस लेगी. समरावता में भी लोगों पर लगे मुकदमों वापस लेंगे, क्योंकि जब समरावता कांड में मैं जेल में था और मेरे समर्थन में जयपुर कूच का ऐलान किया गया था और इसकी तैयारियां की जा रही थी, उस समय मुख्यमंत्री ने मेरे पिता और कुछ समर्थकों को बुलाकर यह विश्वास दिलाया था कि मुकदमे वापस ले लिए जाएंगे. उसके बाद उस आंदोलन को स्थगित कर दिया था. अब 12 सूत्रीय मांगों को सरकार पूरी करे. इसमें समरावता में SDM के थप्पड़ मारने में हाईकोर्ट से मिली जमानत को कैंसिल कराने की अपील वापस लेने, मेरे ऊपर और लोगों के मुकदमे वापस लेने आदि मांगे शामिल है.

बजरी को लेकर आंदोलन करेंगे नरेश मीणा

नरेश मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन अपने स्तर की मांगों को पूरा करने में लगा हुआ है. अब सरकार के स्तर की मांगों पर जल्द उच्च स्तर पर बात होगी. नरेश मीणा में कहा कि आमजन को सस्ती बजरी दिलाने के वे अब जल्द बड़ा आंदोलन करने वाले है, क्योंकि बीसलपुर बांध के भराव क्षेत्र से गाद के नाम पर बजरी निकाली जा रही है. सवाईमाधोपुर में सोने और चांदी के जेवर के लिए महिला की हत्या पर नरेश मीणा ने कहा कि उस क्षेत्र में इस प्रकार की यह तीसरी घटना है. इस पर पुलिस को सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि कोर्ट से फ्री होने के बाद वे भी वहां पहुंचकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करूंगा.

यह भी पढे़ं-

बलजीत यादव की गिरफ्तारी लीगल है या नहीं? स्पोर्ट्स किट खरीद घोटाले में 3 दिन की ED रिमांड

Rajasthan: 'अकबर से रिश्तेदारी निभा रही है सरकार', शांति धारीवाल ने किस बात पर सरकार को घेरा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close