विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2026

सस्ती दरों पर होगा लाखों का कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट, लंदन के बाद जयपुर में दुनिया का दूसरा इंटरनेशनल सेंटर तैयार

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने इंस्टीट्यूट ऑफ डर्मेटोलॉजी का निरीक्षण किया. उन्होंने इंस्टीट्यूट को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्दैश दिए.

सस्ती दरों पर होगा लाखों का कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट, लंदन के बाद जयपुर में दुनिया का दूसरा इंटरनेशनल सेंटर तैयार

चर्म रोग या कॉस्मेटिक से जुड़े लाखों रुपए के उपचार जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में सस्ती दरों पर होगा. राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित चर्म रोग चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी. सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के चरक भवन में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंस्टीट्यूट ऑफ डर्मेटोलॉजी बनकर तैयार है. इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा. 

सेंटर को जल्द शुरू करने के निर्देश

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने शनिवार (14 मार्च) को इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया. उन्होंने इंस्टीट्यूट को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्दैश दिए. प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि लंदन के बाद विश्व का यह दूसरा सबसे एडवांस और उत्कृष्ट संस्थान है. डर्मेटोलॉजी के क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा. 

जन्मजात बीमारियों का भी होगा इलाज

इस संस्थान में 6 प्रकार की अत्याधुनिक लेजर मशीनें उपलब्ध हैं. डायोड लेजर और फ्रेक्शनल कॉबर्न डाई ऑक्साइड लेजर, एक्साइमर लेजर, एनडी-याग लेजर व अलेकजन ड्राइड लेजर स्थापित किए हैं. यह सभी प्रकार की जन्मजात कॉस्मेटिक बीमारियों में काम में लिये जाते हैं.

हेयर ट्रांसप्लांट की भी मिलेगी सुविधा

इस संस्थान में पीआरपी पद्धति द्वारा हेयर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. यहां पर हाइफू मशीन (HIFU Machine) द्वारा स्किन टाइट करके झुर्रियां हटाने का इलाज भी किया जाएगा. लेजर पद्धति द्वारा सफेद दागों समेत विभिन्न चर्म रोगों के इलाज की सुविधा भी यहां उपलब्ध कराई जायेगी. इस प्रकार का एडवांस कॉस्मेटिक उपचार प्राइवेट कॉस्मेटिक संस्थानों में लाखों रुपये में मिलता है, जो यहां न्यूनतम दरों पर मिल सकेगा.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com