विज्ञापन
This Article is From May 30, 2025

Covid: दौसा में 5 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव, पहला केस मिलने के बाद जिले में हड़कंप

Dausa: बच्चे को पैर में तकलीफ के चलते उसके परिजन इलाज के लिए लालसोट अस्पताल लेकर पहुंचे थे.

Covid: दौसा में 5 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव, पहला केस मिलने के बाद जिले में हड़कंप

राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. दौसा जिले में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. जिले में 5 साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव निकला है. कोविड केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग नए वैरिएंट के संक्रमण का खतरा नहीं मान रहा है. वहीं, प्रदेश में एक बार फिर कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने केस की पुष्टि की है. 

बच्चे के पैर में थी तकलीफ, हॉस्पिटल लेकर पहुंचे परिजन

दरअसल, बच्चे को पैर में काफी परेशानी हो रही थी. उसके परिजन इलाज के लिए लालसोट अस्पताल लेकर पहुंचे थे. अस्पताल से रैफर करने के बाद जयपुर में जांच की तो बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया. बच्चे का जेके लोन हॉस्पिटल में उपचार जारी है.

कल एक ही दिन में राजस्थान में मिले थे सबसे ज्यादा केस

गुरुवार (29 मई) को राजस्थान के अलग-अलग जिलों में कोरोना के 15 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह केस जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जिलों में दर्ज किए गए हैं. सबसे ज्यादा संक्रमित केस राजधानी जयपुर में मिले हैं.

इस साल कुल 54 केस

साल 2025 में अब तक कुल 54 कोरोना के मरीज सामने आ चुके हैं. जबकि 13 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. जयपुर के जेके लोन, ईएचसीसी, और साकेत अस्पताल में एक-एक मरीज जबकि जोधपुर एम्स में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ेंः एसडीएम थप्पड़कांड मामले में नरेश मीणा को जमानत, अभी नहीं आएंगे जेल से बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com