विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2026

दौसा में दूध से भरे टैंकर ने 2 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल

मृतक की पहचान रामोतार सैनी के रूप में हुई है. वह पत्थर के काम की मजदूरी किया करता था. मृतक के दो लड़के और एक लड़की है.

दौसा में दूध से भरे टैंकर ने 2 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत दूसरा गंभीर घायल
मृतक रामोतार सैनी

Rajasthan News: दौसा जिले के बांदीकुई क्षेत्र के करनावर की जैस्या की ढाणी में एक बेकाबू दूध से भरे तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क किनारे जा रहे दो राहगीरों को रौंदा दिया. गंभीर रूप से घायल दोनों को तुरंत आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इनमें से एक की हालत गंभीर होने पर जब जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति का दौसा में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया और परिचालक को भी हिरासत में ले लिया है. 

टैंकर में भरा हुआ था दूध

बताया जा रहा है कि टैंकर अमूल दूध से भरा हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने टैंकर चालक को पकड़कर बसवा थाना पुलिस के हवाले कर दिया. बसवा थानाधिकारी RPS ओमप्रकाश ने बताया कि थाना इलाके के जैस्या की ढाणी में तेज रफ्तार दूध टैंकर ने सड़क किनारे जा रहे दो लोगों को टक्कर मारी थी. 

मजदूरी करके परिवार पालता था मृतक

इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया था. टैंकर को जब्त कर लिया. परिचालक को हिरासत में लिया है, जबकि एक शख्स मौका पाकर फरार हो गया था. जिसकी तलाश  की जा रही है. पुलिस हर पहलू मामले को लेकर जांच कर रही है. मृतक की पहचान रामोतार सैनी के रूप में हुई है. वह पत्थर के काम की मजदूरी किया करता था. मृतक के दो लड़के और एक लड़की है. मृतक रामोतार सैनी करनावर की राजवास्या की ढाणी का रहने वाला था.

यह भी पढे़ं-

SMS हॉस्पिटल में फिर लगी आग, जयपुर में B.Tech स्टूडेंट ने की आत्महत्या

"मुझे टिकट मिला तो राजेंद्र गुर्जर फोन बंद करके बैठ गए", विजय बैंसला का छलका दर्द, बीजेपी MLA पर साधा निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com