विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2026

Rajasthan: दौसा में आधी रात बिजली पोल पर चढ़ा मजदूर, रेस्क्यू के दौरान क्रेन से फिसला; रोंगटे खड़े कर देगा Video

रेस्क्यू के दौरान जैसे ही क्रेन और JCB मशीन की मदद से युवक को नीचे लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, युवक अचानक क्रेन से फिसलकर नीचे गिर गया.

Rajasthan: दौसा में आधी रात बिजली पोल पर चढ़ा मजदूर, रेस्क्यू के दौरान क्रेन से फिसला; रोंगटे खड़े कर देगा Video
बिजली पोल पर चढ़े युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा
NDTV

Dausa News: दौसा में देर रात एक व्यक्ति के अचानक बिजली के खंभे पर चढ़ने का मामला सामने आया. जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना बीते बुधवार रात की है जब एक मजदूर अचानक से 11 KV बिजली के खंभे पर चढ़ गया और वहां से आत्महत्या करने की धमकी देने लगा.

 11 KV बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक

युवक को बिजली के खंभे पर चढ़ा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई.

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है युवक

सूचना मिलते ही, कोतवली पुलिस, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने तीन घंटे तक युवक की समाइश की, जिसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की.  समाइश के दौरान युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुरेश के तौर पर हुई है.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान क्रेन से फिसला

रेस्क्यू के दौरान जैसे ही क्रेन और JCB मशीन की मदद से युवक को नीचे लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, युवक अचानक क्रेन से फिसलकर नीचे गिर गया. हालांकि, सिविल डिफेंस टीम की सावधानी और सतर्कता ने उसकी जान बचा ली. असल में, टीम ने नीचे पहले से ही एक सेफ्टी नेट बिछा रखा था, जिसकी वजह से वह उस पर गिर गया और एक बड़ा हादसा टल गया.

सैलरी न मिलने से परेशान था युवक

मिली जानकारी के मुताबिक, सुरेश को मामूली चोटें आईं. उसे इलाज के लिए सुरक्षित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक एक कॉन्ट्रैक्टर के यहां काम करता था. उसका वेतन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी से परेशान होकर उसने सैलरी न मिलने पर गुस्से में यह खतरनाक कदम उठाया. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Winter: राजस्थान में कोहरे का पहरा, अलाव बना सहारा, अगले 48 घंटे इन जिलों पर भारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com