दौसा: रात में टूटा एटीएम बूथ का ताला, CCTV पर किया स्प्रे; नकदी नहीं ले जा सके बदमाश

राजस्थान में दौसा जिले के भांडारेज कस्बे में एटीएम लूट की कोशिश ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बदमाशों ने ताला तोड़ा सीसीटीवी पर स्प्रे किया लेकिन नकदी नहीं निकाल पाए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दौसा में ATM लूट की घटना.

Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले में सदर थाना क्षेत्र के भांडारेज कस्बे से बड़ी घटना सामने आई है. बीती रात अज्ञात बदमाश एटीएम बूथ में घुसे और नकदी लूटने के इरादे से वारदात को अंजाम देने की कोशिश की. बदमाशों ने पहले एटीएम बूथ का ताला तोड़ा और भीतर प्रवेश किया.

सीसीटीवी पर किया स्प्रे

पहचान छिपाने के लिए बदमाशों ने एटीएम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया. इससे कैमरों की रिकॉर्डिंग प्रभावित हो गई. इसके बावजूद बदमाश एटीएम मशीन से कैश निकालने में सफल नहीं हो पाए और मौके से फरार हो गए.

Advertisement

सुबह हुआ मामले का खुलासा

घटना का पता आज उस समय चला जब हिटाची कंपनी के प्रतिनिधि नियमित जांच के लिए एटीएम बूथ पहुंचे. अंदर का दृश्य देखकर वे चौंक गए. तुरंत ही सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

सुरक्षा पर उठे सवाल

भांडारेज कस्बे में हुई इस वारदात ने एटीएम सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है.

यह भी पढ़ें- SIR मुद्दे पर राजस्थान में घमासान, बीजेपी के BLA को प्रेस कांफ्रेंस में लेकर पहुंचे कांग्रेस MLA रफ़ीक़ खान 

Advertisement

JLF 2026: 'मशीन बताएगी आपके दिल में कितनी दया है!' नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी की इस भविष्यवाणी ने दुनिया को चौंकाया

ट्रक में हाइड्रोलिक लिफ्ट लगाकर बनाया सीक्रेट केबिन, तस्करी का ऐसा देशी जुगाड़ देख पुलिस की भी आंखे फटी रह गई

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.