विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2024

Dausa News: बेटे ने अपनी मां की हत्या की थी, शादी नहीं कराने से था नाराज

Dausa News: दौसा में शादी नहीं होने से नाराज युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. 

Dausa News: बेटे ने अपनी मां की हत्या की थी, शादी नहीं कराने से था नाराज
दौसा पुलिस ने मां की हत्या के आरोपी में बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

Dausa News:  मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के लांका गांव का है. आरोपी विकास बैरव पुत्र नेमीचंद बैरवा खिपोड़ल्या ढाणी लांका का रहने वाला है. विकास अपनी मां रेशमा देवी के सिर पर लोहे के पाइप से हमला कर हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया. परिजन ने सिकंदरा थाने की लांका पुलिस चौकी को सूचना दी. सूचना पर सिकंदरा थाना प्रभारी महावीर सिंह मौके पर पहुंच गए. फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए.

युवक की नहीं हुई थी शादी 

सिकंदरा थाना अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी विकास बैरवा की शादी नहीं हुई थी. इसकी वजह से विकास अपने परिजनों से खुद की शादी के लिए कहता रहता था. खुद की शादी नहीं होने का जिम्मेदार वो अपने परिजनों को मानता था. 

मां के सिर पर लोहे के पाइप से किया हमला 

10 जून को विकास ने अपनी के सिर पर लोहे के पाइप से हमला किया. इसके बाद मां बेहोश होकर गिर गई. घर वालों का कहना था कि शादी नहीं होने पर आरोपी युवक के सिर भूत सवार था. मां की हत्या के बाद बहन को भी मारना चाहता था. घर में लोग पहुंच गए तो आरोपी मौके से फरार हो गया. 

युवक ने अपनी मां को बताया जिम्मेदार 

थाना अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हथियार के बारे में पूछताछ की जा रही है. आरोपी ने अपनी मां को ही जिम्मेदार बताया. 

यह भी पढ़ें: वसुंधरा राजे के फैन हैं कांग्रेस के ये नए सांसद, बताया बेहतरीन लीडर


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com