विज्ञापन

दौसा में मासूम से कुकर्म के शक में मंदिर के पुजारी को लात-घूंसों से जमकर पीटा

दौसा के राजावतान थाना क्षेत्र में एक पुजारी पर मासूम के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है. जिसे लेकर ग्रामीणों ने गुस्से में आकर पुजारी पर लात-घूंसे बरसाए.

दौसा में मासूम से कुकर्म के शक में मंदिर के पुजारी को लात-घूंसों से जमकर पीटा
पुजारी की पिटाई करते हुए लोग
NDTV

Dausa News: राजस्थान के दौसा जिले के नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी पर एक छोटे बच्चे के साथ कथित तौर पर कुकर्म करने का गंभीर आरोप लगा है. इस बात की भनक जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को लगी, उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. आक्रोशित भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए पुजारी को बंधक बना लिया और उसकी लात-घूंसों से जमकर धुनाई कर दी.

पुजारी की बेरहमी से पिटाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद पुजारी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में लिया.

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी पुजारी

जानकारी के अनुसार, आरोपी पुजारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह पिछले कुछ समय से नांगल राजावतान थाना इलाके में स्थित प्रसिद्ध 'मीन भगवान मंदिर' में पूजा-अर्चना का काम करता था। आरोप है कि पुजारी ने मंदिर परिसर या आसपास के क्षेत्र में एक मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने की कोशिश की या घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. बच्चे के साथ हुई इस कथित करतूत की जानकारी ग्रामीणों के बीच फैलते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने पुजारी को घेर कर उसकी धुनाई कर दी. भीड़ में मौजूद लोगों ने पुजारी पर लात-घूंसे बरसाए.

पुजारी को सुरक्षित बाहर निकाला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुजारी को सुरक्षित बाहर निकाला और मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा. पुलिस ने बाद में उसे हिरासत में ले लिया. हालांकि देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं सौंपी गई थी.

मामले की जांच की जा रही है

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा शिकायत मिलने और तथ्यों के सत्यापन के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में आंधी-तूफान-बारिश का अलर्ट, 4 संभागों में दिखेगा असर

यह भी पढ़ें: ट्रोलिंग से तंग आकर जोधपुर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने पिया जहर, लड़ रही जिंदगी-मौत की जंग

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close