विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2025

Rajasthan: घर में अकेली नाबालिग से अपराधियों ने किया पहले गैंगरेप...फिर कर दी हत्या, कीर्तन सुनने गए थे परिजन

Minor Girl Rape: नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक बालिका के दादा का आरोप है कि गांव के लोगों ने गैंग रेप कर बालिका को मौत के घाट उतार दिया. 

Rajasthan: घर में अकेली नाबालिग से अपराधियों ने किया पहले गैंगरेप...फिर कर दी हत्या, कीर्तन सुनने गए थे परिजन

Rajasthan Rape News: राजस्थान में डीग जिले के थाना खोह पर एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करके मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है. जहां खोह थाना पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की जांच चालू कर दी है. खोह थाना अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से फोन आया कि  हमारी नाबालिग बालिका के साथ गांव के कुछ लोगों ने बलात्कार करके मौत के घाट उतार दिया है. जिसको लेकर हम डीग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए है.

कीर्तन सुनने गए थे परिजन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचती है और बालिका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपर्द कर दिया जाता है. बालिका के दादा ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ नाम दर्ज मुकदमा करवाते हुए बताया उसके घर के सभी लोग कीर्तन सुनने के लिए गए थे. जहां घर पर बच्ची अकेली थी और गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करके बच्ची को मौत के घाट उतार दिया है.

जांच में जुटी पुलिस

जहां बच्ची के गर्दन पर चोट के निसान है, खोह थाना पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है. साथ में पोस्टमार्टम मेडिकल रिपोर्ट की आने का इंतजार कर रही है, जिससे जल्द अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पिछे डाला जा सके.

ये भी पढ़ें- राजस्थान में एक और ब्लैकमेल कांड! महिला टीचर और छात्र ने एक दूसरे पर लगाया यौन शोषण का आरोप... कहानी में बड़ा ट्विस्ट

Rajasthan Assembly: व‍िधानसभा में गूंजा सांगानेर कांस्‍टेबल के रेप कांड का मामला, नेता प्रत‍िपक्ष टीकाराम जूली का माइक बंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com