विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2026

आपके एक 'Hello' के इंतजार में हैं मेवात के ठग, राजस्थान पुलिस ने आधी रात जंगल में रेड मारकर 7 को दबोचा

अगर आप भी अनजान वीडियो कॉल उठाते हैं या QR कोड स्कैन करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. डीग पुलिस ने मेवात के जंगलों में दबिश देकर 7 ऐसे ठगों को पकड़ा है जो सेकंडों में आपका खाता साफ कर देते थे.

आपके एक 'Hello' के इंतजार में हैं मेवात के ठग, राजस्थान पुलिस ने आधी रात जंगल में रेड मारकर 7 को दबोचा
मेवात के जंगलों में राजस्थान पुलिस का 'ऑपरेशन एंटीवायरस', 7 शातिर ठगों का साम्राज्य ध्वस्त. (सांकेतिक तस्वीर)

Rajasthan News: क्या आप जानते हैं कि मेवात की पहाड़ियों और जंगलों में बैठकर कुछ लोग आपके बैंक खाते पर नजर गड़ाए हुए हैं? राजस्थान के डीग जिले की पुलिस ने ऐसे ही 'डिजिटल लुटेरों' के खिलाफ 'ऑपरेशन एंटीवायरस' चलाकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. एसपी कंबले शरण गोपीनाथ के नेतृत्व में पुलिस ने शुक्रवार आधी रात को पहाड़ी और कैथवाड़ा के जंगलों में रेड मारकर 7 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है.

कैसे फंसाते थे जाल में?

ये ठग सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं और फिर लोगों को हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन (न्यूड वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल करना) के जाल में फंसाते हैं. इसके अलावा OLX पर सस्ते सामान का लालच देकर और फर्जी QR कोड भेजकर भी लोगों की जमा-पूंजी लूट ली जाती है. पकड़े गए आरोपियों में 4 किशोर भी शामिल हैं, जो तकनीक का गलत इस्तेमाल कर ठगी कर रहे थे.

लाखों के ट्रांजैक्शन का खुलासा

पुलिस ने ठगों के पास से 12 स्मार्टफोन और 16 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं. इन मोबाइल फोनों की जांच में लाखों रुपये के लेन-देन (ट्रांजैक्शन) के सबूत मिले हैं. ये ठग फर्जी सिम का इस्तेमाल कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकते थे, लेकिन तकनीक और घेराबंदी के आगे इनकी एक न चली.

ठगी से बचने के लिए क्या करें?

पुलिस ने आम जनता के लिए ये जरूरी सलाह जारी की है:-

किसी भी अनजान नंबर से आने वाले वीडियो कॉल को न उठाएं.
पैसे पाने के लिए कभी QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं होती, इसे सिर्फ पैसे भेजने के लिए इस्तेमाल करें.
अगर आप ठगी का शिकार हो जाएं, तो बिना डरे तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें.

ये भी पढ़ें:- राजस्‍थान में बार‍िश और अत‍िवृष्‍ट‍ि से फसल चौपट, CM भजनलाल शर्मा ने कर द‍िया ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com