विज्ञापन

ड‍िप्‍टी CM द‍िया कुमारी ने आम यात्र‍ियों के साथ ट्रेन में क‍िया सफर, लोगों से की खास अपील 

राजस्थान की ड‍िप्‍टी सीएम द‍िया कुमारी ने ट्रेन में यात्र‍ियों से बातचीत की. स्वदेशी अपनाने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील की.  

ड‍िप्‍टी CM द‍िया कुमारी ने आम यात्र‍ियों के साथ ट्रेन में क‍िया सफर, लोगों से की खास अपील 
डिप्टी सीए दिया कुमारी ने आम लोगों के साथ ट्रेन में यात्रा कीं.

उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को जयपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन से अजमेर के लिए रवाना हुईं. इस दौरान उन्होंने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से आत्मीय संवाद किया, और सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. उप-मुख्यमंत्री को अपने बीच सफर करते देख यात्रियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला.

देश हित में सहयोग करने की अपील 

यात्रियों से बातचीत करते हुए, उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सभी को मिलकर देश हित में पूरा सहयोग करना चाहिए. उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक से अधिक उपयोग करने पर जोर देते हुए कहा कि जन-प्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों को भी इस अभियान से जुड़ना चाहिए, ज‍िससे देश की आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हो सके. 

दिया कुमारी बोलीं- स्वदेशी वस्तुओं का बढ़ावा दें 

उन्होंने युवाओं को भी इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया. उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि देश में घूमने और पर्यटन के लिए कई बेहतरीन स्थान मौजूद हैं, इसलिए लोगों को विदेश जाने के बजाय भारत के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देनी चाहिए. साथ ही उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और देश में बनी वस्तुओं को अधिक तवज्जो देने की अपील भी की. 

यह भी पढ़ें: त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी में आग से कोटा मंडल में 15 ट्रेनें प्रभाव‍ित, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close