विज्ञापन

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी में आग से कोटा मंडल में 15 ट्रेनें प्रभाव‍ित, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

Trivandrum-Delhi Rajdhani Express Fire: कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के पास त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लग गई. इसकी वजह से ट्रेनें प्रभाव‍ित हुई हैं. 

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी में आग से कोटा मंडल में 15 ट्रेनें प्रभाव‍ित, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट
कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के पास त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लग गई.

Trivandrum-Delhi Rajdhani Express Fire: आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो उसका स्‍टेटस जरूर चेक कर लें. क्‍योंकि, राजधानी ट्रेन में आग लगने की वजह से करीब 15 ट्रेनें प्रभाव‍ित हुई हैं. पैसेंजर्स को अन्‍य कोच में शिफ्ट क‍िया गया है. राजधानी एक्‍सप्रेस में कोटा से अत‍िर‍िक्‍त कोच लगाया जाएगा. 

ये ट्रेन हुईं प्रभावित

  1. ट्रेन नंबर 20945 एकता नगर हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस को नागदा स्टेशन पर रोका गया है.  
  2. ट्रेन नंबर 12937 गांधीधाम हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को बेरवानिया स्टेशन पर रोका गया है. 
  3. ऑन डिमांड के रूप में चल रही ट्रेन नंबर 05054 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को रतलाम में रोका गया है.  
  4. ट्रेन नम्बर 19103 कोटा रतलाम मेमू ट्रेन को बांगरोद में रोका गया है. 
  5. ऑन डिमांड चल रही ट्रेन नंबर 05054 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर स्पेशल ट्रेन को रतलाम में रोका गया है.  
  6. ट्रेन नंबर 19037 अवध एक्सप्रेस को रतलाम स्टेशन पर रोका गया है.
  7. डाउन लाइन की ट्रेन नंबर 22210 मुंबई सेंट्रल दूरंतो एक्सप्रेस को बेरवा नियर में रोका गया है. 
  8. ट्रेन नंबर 01492 हजरत निजामुद्दीन पुणे स्पेशल ट्रेन को नाथू खेड़ी में रोका गया है.
  9. ट्रेन नंबर 19020 हरिद्वार बांद्रा टर्मिनस को गरोठ स्टेशन पर रोका गया है.
  10. ट्रेन नंबर 12416 न्यू दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन को सुवासरा स्टेशन पर रोका गया.
  11. ट्रेन नंबर 20 156 नई दिल्ली डॉक्टर अंबेडकर नगर स्टेशन ट्रेन को भवानी मंडी स्टेशन पर रोका गया था. 
  12. ट्रेन नंबर 61616 कोटा नागदा मेमू ट्रेन को गरोठ स्टेशन पर रोका गया है. 
  13. ट्रेन नंबर 19103 रतलाम कोटा मेमू एक्सप्रेस ट्रेन को रुनखेड़ा स्टेशन पर रोका गया है. 
  14. ट्रेन नंबर 12465 रणथंबोर एक्सप्रेस को उज्जैन स्टेशन पर रोका गया है.
  15. ट्रेन नंबर 12955 मुंबई सेंट्रल जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को विक्रमगढ़ स्टेशन पर रोका गया था. 

दो कोच में लगी आग 

दिल्ली-निजामुद्दीन की ओर जा रही त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह करीब 5:30 बजे लूणी-विक्रमगढ़ के बीच ट्रेन के बी-1 कोच में आग लग गई, जिसके चलते दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित हो गया है. बताया जा रहा है कि ट्रेन में अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया. देखते ही देखते थर्ड एसी और एसएलआर कोच आग की लपटों में घिर गए. दूर तक आसमान में उठती लपटें दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में भी हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, देर रात 54 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com