धौलपुर: शादी में गया परिवार पीछे से लाखों का सामान जलाकर खाक, बंद मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक बंद घर में देर रात भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया. परिवार शादी समारोह में गया हुआ था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
धौलपुर जिले में एक बंद घर में देर रात भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया

Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक बंद मकान में भीषण आग लगने की घटना सामने आई. यह मकान अशोक बिहार कॉलोनी में स्थित है और मकान मालिक अशोक शर्मा हैं. हादसे के समय उनका पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था. घर पूरी तरह बंद था.

देर रात अचानक मकान के एक कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग इतनी तेज थी कि घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया. आसपास के लोगों ने जब आग देखी तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी.

Advertisement

लाखों का सामान जलकर खाक

आग की चपेट में आकर फर्नीचर टीवी फ्रिज कपड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घर में रखी नकदी पूरी तरह जल गई. अनुमान है कि इस हादसे में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. परिवार की वर्षों की जमा पूंजी कुछ ही समय में राख में बदल गई.

सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि जब तक आग बुझाई गई तब तक पूरा घर जल चुका था. गनीमत रही कि मकान बंद था और कोई व्यक्ति अंदर मौजूद नहीं था.

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. निहालगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आग लगने के सही कारणों की जानकारी जुटा रही है. जब अशोक शर्मा का परिवार वापस लौटा तो घर की हालत देखकर गहरे सदमे में चला गया.

यह भी पढ़ें- 

Rajasthan: झुकने को तैयार नहीं मजदूर, BKT कंपनी के गेट पर बैरिकेडिंग से और बिगड़ी बात; भारी पुलिस बल तैनात

Advertisement

राजस्थान की न्यूक्लियर सिटी में आज शाम 6 बजे से शुरू होगी 'जंग' जैसी तैयारी, सायरन की गूंज के बीच 5 मिनट तक रहेगा ब्लैकआउट