विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2026

Rajasthan: खेत में गेहूं की कटाई करते समय किसान को आया हार्ट अटैक, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Rajasthan News: धौलपुर के बसेरी में गेहूं की कटाई करते समय 40 साल के किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई. उनका परिवार 2 बीघा जमीन पर गुज़ारा कर रहा था.

Rajasthan: खेत में गेहूं की कटाई करते समय किसान को आया हार्ट अटैक, 4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
प्रतीकात्म तस्वीर
Meta (AI)

 Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के ममोधन गांव में शुक्रवार को खेतों में गेहूं की फसल काट रहे एक 40 साल के एक किसान की दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से मौत हो गई.  इस मौत से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

परिवार वालों के साथ खेत में फसल काट रहे थे

जानकारी के मुताबिक, ममौधन के रहने वाले किसान दिलीप तोमर आज (शुक्रवार) दोपहर अपने परिवार वालों के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे. इस दौरान वह अचानक बेहोश हो गए. कुछ दूरी पर फसल काट रहे उनके भतीजे रघुनंदन तोमर, भानु प्रताप, सोनू तोमर और दूसरे लोगों ने जब उन्हें खेत में बेहोश पड़ा देखा तो वे तुरंत दौड़कर उनके पास पहुंचे और उनके शरीर को हिलाया-डुलाया, लेकिन जब कोई हलचल नहीं हुई तो वे तुरंत उन्हें इलाज के लिए सबसे पास के अस्पताल सैंपऊ कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गए. जहां डॉक्टर मुकेश राम मीणा ने उनकी नब्ज चेक करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार की आर्थिक हालत है खराब 

 दिलीप की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. अस्पताल साथ आए परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटी और दो बेटे हैं.  उनके परिवार की हालत बेहद कमजोर है और उनके पास केवल दो बीघा जमीन है. जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था.

जांच में जुटी पुलिस

 पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के साथ बसेड़ी पुलिस को मामले की सूचना दी गई है. उधर चिकित्सक मुकेश राम मीणा ने बताया शुरुआती लक्षण में हार्ट अटैक पड़ने से किसान की मौत हुई है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति साफ हो सकेगी.

यह भी पढ़ें; नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, इंस्टाग्राम पर लिखा सुसाइड नोट- 'वादा दोस्ती का किया था जिंदगी...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com