विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2026

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, इंस्टाग्राम पर लिखा सुसाइड नोट- 'वादा दोस्ती का किया था जिंदगी...'

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर में राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर जान दे दी. मरने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम स्टेटस पर दोस्ती निभाने की बात लिखी थी.

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जान, इंस्टाग्राम पर लिखा सुसाइड नोट- 'वादा दोस्ती का किया था जिंदगी...'
Alwar Crime News
NDTV

Alwar News: अलवर में राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग के मध्य स्थित सुरेर रेलवे स्टेशन के समीप नाबालिग युवक-युवती की ट्रेन से झटकर मौत हो गई. सूचना पर राजगढ़ व रेलवे पुलिस, जीआरपी मौके पर पहुंची। जहां पालिकाकर्मी की टीम की सहायता से दोनों के शवो को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया. मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. 

स्टेशन मास्टर ने दी लड़का और लड़की की आत्महत्या की सूचना

मामले के बारे में GRP DSP नरेंद्र ने बताया कि GRP अलवर के सुरेर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि शुक्रवार सुबह एक नाबालिग लड़की और लड़का ट्रेन की चपेट में आ गए हैं. सूचना मिलने के तुरंत बाद GRP पुलिस वहां पहुंची. साथ ही सूचना मिलने पर FSL टीम मौके पर पहुंची  और घटनास्थल पर जरूरी सबूत इकट्ठा किए. वही  GRP ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर राजगढ़ CHC की मोर्चरी में रखवाया जहां पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतकों के शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिए गए. साथ ही मामला दर्ज कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई.

नाबालिग लड़के ने मरने से पहले इंस्टाग्राम पर लगाया स्टेट्स

शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक नाबालिग लड़के ने मरने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेट्स लगाया था. जिसमें लिखा हुआ था कि अचानक मर भी गया तो दुःखी मत होना... मेरे दोस्त वादा दोस्ती का किया था जिंदगी का नहीं..." . आगे जानकारी देते हुए GRP ने बताया कि परिजनों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि दोनों एक ही विद्यालय के छात्र थे. लड़के ने इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी, जबकि लड़की इस साल 12वीं में आई थी. दोनों शुक्रवार तड़के बिना बताए घर से निकल गए थे. 

परिजनों ने पेश की रिपोर्ट

जीआरपी पुलिस  बताया कि लड़के और लड़की के अभिवावकों ने मामले को लेकर रिर्पोट दर्ज कराई है. जिसमें लड़के के पिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसका लड़का बिना बताए सुरेर रेलवे स्टेशन पर गांव की लड़की के साथ चला गया.   दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है और उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है. दूसरी ओर मृतका के पिता ने रिर्पोट पेश कर बताया कि गुरुवार रात 11 बजे तक उनकी बेटी घर में ही सो रही थी, लेकिन सुबह 5 बजे जब उनकी नींद खुली तो वह गायब थी. तलाश करने पर वह नही मिली कुछ देर बाद रेलवे स्टेशन के पास उसकी आत्महत्या करने की जानकारी मिली.

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल जीआरपी ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: उदयपुर कोर्ट में पेश हुए रविंद्र सिंह भाटी, बोले- 'छात्रों के लिए लड़ाई लड़ी, इसलिए मुकदमे झेल रहा हूं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com