विज्ञापन

उदयपुर कोर्ट में पेश हुए रविंद्र सिंह भाटी, बोले- 'छात्रों के लिए लड़ाई लड़ी, इसलिए मुकदमे झेल रहा हूं'

Ravindra Singh Bhati Udaipur Court: कोर्ट परिसर में भाटी की एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वालों की काफी भीड़ देखी गई. इस दौरान कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आए.

उदयपुर कोर्ट में पेश हुए रविंद्र सिंह भाटी, बोले- 'छात्रों के लिए लड़ाई लड़ी, इसलिए मुकदमे झेल रहा हूं'
'कड़वाहट खत्म हो, समाज साथ चले', उदयपुर कोर्ट में पेशी के बाद बदले-बदले दिखे रविंद्र सिंह भाटी के तेवर
NDTV Reporter

Udaipur News: राजस्थान की राजनीति के उभरते चेहरे और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी (Ravindra Singh Bhati) शुक्रवार को उदयपुर कोर्ट (Udaipur Court) में पेश हुए. भाटी पर कोविड काल के दौरान छात्र हितों को लेकर किए गए एक आंदोलन के सिलसिले में मामला दर्ज है. कोर्ट परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ के बीच भाटी ने न केवल अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दी, बल्कि समाज में चल रहे मौजूदा विवादों पर भी बड़ी बात कही.

'छात्रों की आवाज दबाने के लिए दर्ज हुए केस'

कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने कहा, 'कोविड काल के दौरान जब स्कूल-कॉलेज बंद थे, तब ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों की फीस माफी को लेकर एक बड़ा आंदोलन चलाया गया था. उन्होंने कहा, 'उस समय हमने विधानसभा का घेराव किया था और कलेक्टरों को ज्ञापन दिए थे. उन लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने के लिए राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मुझ पर और अन्य युवाओं पर मुकदमे दर्ज किए गए.' भाटी ने आगे कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.

समाज में बढ़ती कड़वाहट पर बोले- 'भाईचारा जरूरी'

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहे विवादों और पुराने वीडियो वायरल होने के सवाल पर भाटी ने सधा हुआ जवाब दिया. उन्होंने कहा कि राजनीति में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन समाज हमेशा एकजुट रहा है और आगे भी रहना चाहिए. उन्होंने जोर देकर कहा, 'समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बना रहना चाहिए. कड़वाहट खत्म होनी चाहिए और सबको साथ लेकर चलना ही असली प्रगति है.'

दोस्ती और सामंजस्य पर संकेत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पुराने वीडियो और दोस्तों से दूरी के सवाल पर विधायक ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनके संकेतों ने साफ कर दिया कि वे फिलहाल विवादों को खत्म कर एकता की ओर बढ़ना चाहते हैं. कोर्ट में हाजिरी देने के बाद भाटी ने समर्थकों का आभार जताया और कानून की प्रक्रिया में सहयोग की बात दोहराई.

ये भी पढ़ें:- उदयपुर में 11 हजार KV की लाइन ठीक कर रहा था लाइनमैन, किसी ने अचानक छोड़ दिया करंट, ब्लास्ट हो गया शरीर

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close