विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2024

बीवी की इश्क में गिरफ्तार प्रेमी को चाचा ने उतारा मौत के घाट, गुस्साए प्रेमी के परिजनों ने उसके भतीजे को किया अधमरा

प्यार, इश्क, धोखे और बदले की कहानी में घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है. हमलावर नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है.

बीवी की इश्क में गिरफ्तार प्रेमी को चाचा ने उतारा मौत के घाट, गुस्साए प्रेमी के परिजनों ने उसके भतीजे को किया अधमरा
बदले के हमले में घायल भतीजा अजय कुशवाहा

धौलपुर जिले के बाड़ी शहर के एक व्यक्ति ने सोमवार को आगरा जिले के खेरागढ़ कस्बे में अपनी पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी. हत्या का बदला लेने की नीयत से मृतक प्रेमी के परिजनों ने सोमवार को बाड़ी शहर में हत्यारोपी चाचा के भतीजे पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया।.

प्यार, इश्क, धोखे और बदले की कहानी में घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है. हमलावर नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है.

घायल 25 वर्षीय अजय कुमार पुत्र रामहेत कुशवाहा ने बताया कि उसके चाचा लक्ष्मण कुशवाहा ने रविवार को खेरागढ़ कस्बे में चाचा के प्रेमी कंचन सिंह की गोली मारकर हत्या की थी, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन बीती रात्रि को मृतक कंचन के परिजन व रिश्तेदार उसके घर पहुंच गए और बदला लेने की नीयत से हत्यारोपी के भतीजे पर लाठी डंडे व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट कर हमलावर मौके से फरार हो गए.

खून का बदला खून से लेने की बात कहकर फरार हुए हमलावर 

घायल अजय ने बताया हमलावर रघुवर, प्रकाश, रामजीत एवं संतोषी खून का बदला खून से लेने की बात कह कर फरार हुए हैं. अजय ने बताया के हमले से उसके पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं. घायल के परिजनों ने बाड़ी कोतवाली पुलिस थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है.

घटना को लेकर थाना प्रभारी शिव लहरी मीणा ने बताया घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है. घायल का मेडिकल कराकर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घायल भतीजे के चाची को भगाकर मृत प्रेमी ने कर ली थी कोर्ट मैरिज

बाड़ी शहर की कृष्णा कॉलोनी निवासी लक्ष्मण कुशवाहा व कंचन कुशवाहा पड़ोसी थे, करीब 5 महीने पूर्व कंचन कुशवाहा अपने पड़ोसी लक्ष्मण कुशवाहा की पत्नी नीतू को भगाकर ले गया था और दोनों ने सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली और उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ कस्बे में रह रहे थे.

मृत प्रेमी संग अपने दो बच्चों को साथ लेकर भागी थी भतीजे की चाची

पत्नी के प्रेमी कंचन कुशवाहा के साथ फरार होने की खबर मिलते ही पति लक्ष्मण कुशवाहा ने पत्नी को फोनकर बच्चों से मिलने की इच्छा जताई थी. बच्चों से मिलने के इरादे से खेरागढ़ पहुंचे पति ने पत्नी के प्रेमी कंचन कुशवाहा को देखते ही तमंचे से सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पति ने पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े तमंचे से गोली मारी, मौके पर हुई मौत

गुस्से से तमतमाए पति लक्ष्मण कुशवाहा ने पत्नी के प्रेमी सामने देख दिनदहाड़े उसके सीने में गोली उतार दी. दिनदहाड़े गोली चलने से बाजार में सनसनी फैल गई. भीड़ ने हत्यारोपी लक्ष्मण कुशवाहा को वहीं दबोच लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया. कंचन कुशवाहा की मौत से गुस्साए उसके परिजनों ने भतीजे अजय कुशवाहा पर हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें-

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com