'गोगुंदा के जंगलों में लेपर्ड कहीं आदिवासी पार्टी ने तो नहीं छोड़े' उदयपुर से बीजेपी सांसद ने फेसबुक पर पूछा

सांसद रावत का कहना है कि BAP के कार्यकर्ता कई दिनों से BJP के खिलाफ यह भ्रम फैला रहे हैं कि आदिवासियों को खत्म करने के लिए भाजपा ने आदमखोर लेपर्ड को जंगलों में छोड़ा है. मैंने तो बस इस पर पूछा है कि ये लेपर्ड कहीं बाप पार्टी ने तो नहीं छोड़े.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Leopard Attack In Udaipur: उदयपुर के गोगुंदा में आदमखोर लेपर्ड का आतंक अभी भी जारी है. लेपर्ड अब तक 8 लोगों की जान ले चुका है. इसके अलावा कई मवेशियों को भी अपना शिकार बना चुका है. वन विभाग कई दिनों से आदमखोर लेपर्ड की तलाश कर रहा है.  लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ से दूर है. इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है.

गुरुवार को उदयपुर से भाजपा के सांसद मन्ना लाल रावत ने भारत आदिवासी पार्टी पर निशाना साधते हुए फेसबुक पर लिखा ''गोगुंदा-सायरा के जंगलों में ये लेपर्ड कहीं बाप पार्टी ने तो नहीं छोड़े''.

Advertisement

सांसद रावत का कहना है कि भारत आदिवासी पार्टी के कार्यकर्ता कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ यह भ्रम फैला रहे हैं कि आदिवासियों को खत्म करने के लिए भाजपा ने आदमखोर लेपर्ड को जंगलों में छोड़ा है.  मैंने तो बस इस पर पूछा है कि ये लेपर्ड कहीं बाप पार्टी ने तो नहीं छोड़े.

अब तक कितनों की ले चुका है जान

आपको बता दें कि आदमखोर तेंदुए के आतंक का खौफ लोगों के मन में लगातार बना हुआ है. हालात ये हैं कि रात होते ही लोग अपने घरों में दुबक जाते हैं. उदयपुर के गोगुंदा से शुरू हुआ पैंथर का आतंक अभी भी जारी है. इस इलाके के साथ ही आस-पास के इलाके में इसने 8 लोगों को अपना शिकार बनाया है.

वहीं, पैंथर को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें लंबे समय से प्रयास कर रही हैं. जिसमें सेना के जवान, पुलिसकर्मी, वनकर्मी और 12 से ज्यादा शूटर तैनात किए गए हैं, 100 से ज्यादा कर्मचारी आदमखोर पैंथर को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- देवली-उनियारा में कांग्रेस करेगी 'प्रयोग' जिससे मिलेगा गुंजल और धीरज गुर्जर को 'सियासी जीवनदान'?