विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

Rajasthan: नवजात का शव मुंह में लेकर घूमता रहा कुत्‍ता, बोरी में भरकर ले गई पुल‍िस

Rajasthan: नवजात को क‍िसने फेंका, यह पता लगाने के ल‍िए पुल‍िस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. 

Rajasthan: नवजात का शव मुंह में लेकर घूमता रहा कुत्‍ता, बोरी में भरकर ले गई पुल‍िस
नवजात के शव को बोरी में भरकर ले गई पुलिस.

Rajasthan: जैसलमेर शहर के गीता आश्रम और गफूर भट्टा क्षेत्र के आस पास बुधवार सुबह एक कुत्‍ता नवजात के शव को मुंह में लेकर घूमता नजर आया. आस पास के लोगों ने जब यह देखा तो दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. लोगों ने काफी प्रयास करने के बाद मुश्किल से बच्चे के शव को कुत्‍ते से छुड़वा लिया. इसके बाद लोगों ने कुत्‍ते के शव को बोरी से ढक द‍िया. सूचना पर पहुंची पुल‍िस शव को बोरी में भरकर ले गई. 

शव को मोर्चरी में रखवाया 

कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची. बच्चे के शव को बोरी में भरकर कब्जे में ल‍िया. जवाहर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. इसके बाद अब पुलिस इस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई, ज‍िससे यह पता लगाया जा सके की किसने बच्चे के शव को फेंका.

शव मुंह में लेकर घूमता रहा कुत्ता 

जिस एरिया में कुत्ता नवजात का शव मुंह में लिए घूमता नजर आया, उस क्षेत्र में सरकारी और निजी अस्पताल है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मृत बच्चा पैदा होने के बाद किसी ने नजवात के शव को खुले में फेंक दिया होगा, जिसके बाद कुत्‍ते ने उसे वहां से उठा लिया. हालांकि, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.

शव को नोच रहे थे कुत्ते 

सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि सुबह 7.40 बजे जानकारी म‍िली. गीता आश्रम के पास एक नवजात का शव मिला है, जिसे कुत्ते नोच रहे हैं. जिस पर पुल‍िस मौके पर पहुंची. काफी संख्‍या में लोग इकट्ठा हो गए. शव को कब्जे में लिया और राजकीय हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है, जंहा उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा. CCTV खंगाल रहे हैं, ताकि नवजात को किसने फेंका, यह पता लगा सके. जांच के बाद आगे का खुलासा होगा. 

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान में मानूसन का तांडव, भारी बार‍िश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com