विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

Weather Alert: राजस्‍थान में मानूसन का तांडव, भारी बार‍िश का ऑरेंज और येलो अलर्ट

Weather Alert:  मौसम व‍िभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बार‍िश का ऑरेंज अलर्ट जारी क‍िया है. 

Weather Alert: राजस्‍थान में मानूसन का तांडव, भारी बार‍िश का ऑरेंज और येलो अलर्ट
राजस्थान में भारी बारिश से सड़कों पर भरा पानी.

Weather Alert: प्रदेश में मानसून अब पूरी रफ्तार में है. 25 जून को मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई. 

बांसवाड़ा में 190MM बारिश 

सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा जिले के सल्लोपट में दर्ज की गई, जहां 190 मिमी बारिश हुई. यह प्रदेश में 24 घंटे के भीतर सर्वाधिक वर्षा रही.  तापमान के लिहाज से श्रीगंगानगर इस बार भी सबसे गर्म रहा. यहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान भी श्रीगंगानगर में ही रिकॉर्ड हुआ, जो 31.3 डिग्री सेल्सियस रहा. 

कई जिलों में अभी भी बारिश की संभावना 

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार सुबह 8:30 बजे तक राज्य में औसतन 65 से 100 प्रतिशत तक आर्द्रता दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में उमस बनी रही. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है.

20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा 

मौसम व‍िभाग ने सिरोही, बारां, बीकानेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बार‍िश होगी. आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा 20-30 क‍िलोमीटर प्रत‍ि घंटे चलने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: जोधपुर में अशोक गहलोत नहीं कर पाए स्कूल का लोकार्पण, बेबस पूर्व सीएम बोले- विवाद नहीं चाहता

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com