विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2025

8 महीने के नवजात को कुत्तों ने नोचा, मुंह से लाश के कर द‍िए टुकड़े-टुकड़े

कुत्तों ने शव के धड़ का निचला हिस्सा खा लिए थे, ज‍िसकी वजह से लिंग की स्पष्ट पहचान नहीं हो पाई. पुल‍िस मामले की जांच कर रही है.

8 महीने के नवजात को कुत्तों ने नोचा, मुंह से लाश के कर द‍िए टुकड़े-टुकड़े
कुत्ते ने 8 महीने के नवजात को नोच डाला. (एआई की मदद से बनाई गई तस्वीर)

सीकर में नवजात के शव मिलने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसा मामला पिछले दिनों सीकर शहर के शांति नगर इलाके में एक निजी स्कूल के पास स्थित खाली प्लॉट में करीब 8 महीने के नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था. घटना का पता उस समय चला, जब खेलते हुए बच्चों ने कुत्तों को कुछ नोंचते हुए देखा. बच्चों की सूचना पर मौके पर पहुंचे,  स्थानीय लोगों ने देखा कि कुत्तों के मुंह में नवजात के शव के अंग थे.

कुत्तों से छुड़वाया शव 

लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कुत्तों को भगाकर शव को छुड़वाया. घटना की सूचना उद्योग नगर थाना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची, और आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली. मामले में एक निजी स्कूल संचालक राहुल कड़वासरा की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. पुलिस ने चिकित्सकों से पोस्टमार्टम करवाने के बाद नगर परिषद के सहयोग से नवजात का अंतिम संस्कार करवाया.

8 महीने के नवजात का था शव 

चिकित्सकों के अनुसार अज्ञात नवजात का शव करीब सात से आठ माह का था. उद्योग नगर थाने के सब इंस्पेक्टर बीरबल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि नवजात का शव रात के समय यहां फेंका गया. जिस स्थान पर शव मिला, उसके पास वन विभाग की खाली जमीन है, ऐसे में कुत्ते शव को कहां से लाए, इस पहलू की भी जांच की जा रही है. सीकर में लगातार इस तरह घटनाओं ने आमजन को भी झझकोर कर रख दिया है.

यह भी पढ़ें: राजस्‍थान के पंचायत और न‍िकाय चुनाव का नया फार्मूला तैयार, जानें कैसे बढ़ेंगी वार्ड और पंचायतों की सीमा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com