विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2026

1.18 करोड़ की स्मैक के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार, जयपुर में सीएसटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें और ऐसी गतिविधियों की सूचना दें. अवैध मादक पदार्थ कारोबार में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

1.18 करोड़ की स्मैक के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार, जयपुर में सीएसटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Jaipur News: सीएसटी पुलिस आयुक्तालय, जयपुर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्ती बरतते हुए पुलिस थाना सांगानेर क्षेत्र से एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है.  आरोपी के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य 1 करोड़ 18 लाख रुपये की वाणिज्यिक मात्रा में 589.95 ग्राम स्मैक बरामद की गई.

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन्स) राहुल प्रकाश के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त अपराध अभिजीत सिंह के नेतृत्व में सीएसटी टीम ने आसूचना के आधार पर चाकसू बस स्टैंड के सामने टोंक रोड पर संयुक्त नाकाबंदी की. इसके बाद संदिग्ध कल्याण सिंह (22 वर्ष, निवासी टोकड़ी, थाना बालता, जिला झालावाड़) की तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक जब्त हुई.

आरोपी कल्याण सिंह पुत्र बीरम सिंह, जाति तंवर 22 साल का है. वह झालावाड़ के टोकड़ी गांव का रहने वाला है. 
इस संबंध में पुलिस थाना सांगानेर जयपुर पूर्व पर प्रकरण संख्या 56/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. 

जयपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें और ऐसी गतिविधियों की सूचना दें. अवैध मादक पदार्थ कारोबार में लिप्त किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढ़ें- बारां में कांग्रेस नेता पर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, मंदिर दर्शन करने जाते वक़्त हुई घटना

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com