विज्ञापन

दोस्त की मौत के बाद युवती ने भी दे जान, युवक की हादसे में हो गई थी मौत 

जांच में सामने आया क‍ि दोस्‍त की मौत के बाद छात्रा तनाव में रहती थी. उसकी मौत को बर्दाश्‍त नहीं कर पाई.  

दोस्त की मौत के बाद युवती ने भी दे जान, युवक की हादसे में हो गई थी मौत 
हर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई.
NDTV

जयपुर में छात्रा कुसुम द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, छात्रा अपने करीबी दोस्त की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद काफी मानसिक तनाव में थी. शनिवार शाम जवाहर नगर इलाके की सिंधी कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई. पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय छात्रा बाड़मेर की रहने वाली थीं, और जयपुर में बीए की पढ़ाई कर रही थी.  वह करीब एक महीने पहले गेस्ट हाउस में रहने आई थी.

अंदर से बंद था दरवाजा 

शाम के समय उसकी सहेली जब उससे मिलने पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला. डिजिटल लॉक का पासवर्ड होने के कारण उसने दरवाजा खोला, जहां छात्रा फंदे से लटकी मिली. सूचना मिलने पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू की.  शव को पोस्टमार्टम के लिए SMS अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया. 

दोस्त की मौत से दुखी थी छात्रा 

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि छात्रा अपने एक मित्र की मौत से बहुत ही दुखी थी. बताया जा रहा है कि युवक की एक दिन पहले सड़क दुर्घटना में जान चली गई थी. छात्रा उसके अंतिम संस्कार में भी शामिल होकर लौटी थी, और उसके बाद से लगातार परेशान थी. सहेली के अनुसार, उसे समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ समय बाद यह घटना हो गई.

 हादसे में युवक की चली गई थी जान 

जानकारी के मुताबिक, 20 वर्षीय हर्ष जयपुर ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला था.  शुक्रवार रात वह अपने साथी के साथ थार गाड़ी से जयपुर आ रहा था, तभी हसनपुरा इलाके में तेज रफ्तार के कारण वाहन डिवाइडर से टकरा गया.  हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया.  पुलिस ने दुर्घटना के मामले में केस दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है. 

यह भी पढ़ें: र‍िया के मंगेतर पर होगी FIR, कोर्ट ने द‍िए आदेश; ब्‍लैकमेल‍िंग और  चरित्र हनन से आहत होकर की थी खुदकुशी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com