एल्विश यादव के साथ DSP प्रदीप शर्मा ने हरियाणवी गानों पर लगाए ठुमके, वाइब नाइट में दिखा पुलिस अफसर का अलग अंदाज 

राजस्थान में जयपुर ग्रामीण के चौमूं में आयोजित वाइब नाइट कार्यक्रम में संगीत और मनोरंजन का जबरदस्त माहौल रहा. मशहूर कलाकारों की प्रस्तुति के बीच DSP प्रदीप शर्मा का अलग अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने भी गानों पर उत्साह के साथ ठुमके लगाए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर ग्रामीण के चौमूं में आयोजित वाइब नाइट कार्यक्रम में संगीत और मनोरंजन का जबरदस्त माहौल रहा.

Rajasthan News: राजस्थान में जयपुर ग्रामीण जिले के चौमूं कस्बे में आयोजित ‘वाइब नाइट' कार्यक्रम युवाओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया. संगीत और मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान DSP प्रदीप शर्मा भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. जैसे ही वे वहां पहुंचे, मौजूद युवाओं और दर्शकों ने नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया.

इस दौरान DSP प्रदीप शर्मा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. मंच के सामने बज रहे गीतों पर उन्होंने भी उत्साह के साथ ठुमके लगाए. पुलिस अधिकारी का यह अनोखा रूप देखकर युवाओं में जोश और बढ़ गया और पूरा पंडाल तालियों की गूंज से गूंज उठा.

Advertisement

मंच पर छाए मशहूर कलाकार

कार्यक्रम में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक अजय हुड्डा ने अपनी आवाज से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. उनके गानों पर युवाओं ने खूब तालियां बजाईं और डांस किया.

इसके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता और यूट्यूबर एल्विश यादव की मौजूदगी ने भी कार्यक्रम में अलग ही उत्साह भर दिया. इन कलाकारों को देखने और सुनने के लिए युवाओं में खासा उत्साह नजर आया.

युवाओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही. सभी ने कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया और देर रात तक संगीत और नृत्य का माहौल बना रहा. DSP प्रदीप शर्मा की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया. लोगों ने नारे लगाकर और तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया.

क्षेत्र में पहले भी बना चुके हैं खास पहचान

गौरतलब है कि DSP प्रदीप शर्मा पहले चौमूं में थाना प्रभारी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं. उस दौरान उनकी सख्त लेकिन जनहित से जुड़ी कार्यशैली के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी थी. यही वजह रही कि कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी पर युवाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Rajasthan: ईरान-इजराइल युद्ध की मार केसर के व्यापार पर पड़ी महंगी, 40 हजार रुपये प्रति किलो पहुंचे दाम