विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2025

डमी स्टूडेंट्स और फर्जी स्कूलों पर लगेगी लगाम! राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन होगा अटेंडेंस सिस्टम

कुछ निजी स्कूल सिर्फ 5वीं या 8वीं तक की मान्यता रखते हैं, लेकिन 10वीं-12वीं तक पढ़ा रहे हैं. ऐसे स्कूल अब डिजिटल निगरानी के दायरे में आएंगे.

डमी स्टूडेंट्स और फर्जी स्कूलों पर लगेगी लगाम! राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में ऑनलाइन होगा अटेंडेंस सिस्टम
राजस्थान में शिक्षा विभाग डमी सिस्टम पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है. (सांकेतिक तस्वीर)

Rajasthan News: राजस्थान में डमी विद्यार्थियों (Dummy Students) और अवैध स्कूलों (Illegal Schools) के खिलाफ अब सख्त एक्शन की तैयारी हो गई है. शिक्षा विभाग (Rajasthan Education Department) ने प्राइवेट स्कूलों (Private Schools) में भी ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम (Online Attendance System) लागू करने का फैसला किया है, जिससे कोचिंग के भरोसे रजिस्ट्रेशन कराने वाले फर्जी स्टूडेंट्स अब बच नहीं पाएंगे.

अब प्राइवेट स्कूलों में भी ऑनलाइन हाजिरी

अब तक शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था सिर्फ सरकारी स्कूलों तक सीमित थी. लेकिन अब इसे प्राइवेट स्कूलों तक भी विस्तार दिया जा रहा है. नया मॉड्यूल शाला दर्पण के प्राइवेट स्कूल पोर्टल (Private School Portal) में जोड़ा जा रहा है. इसमें 91 लाख प्राइवेट स्कूल स्टूडेंट्स और 4.37 लाख टीचर्स की अटेंडेंस दर्ज की जाएगी. हर दिन की हाजिरी से डमी विद्यार्थियों की पहचान की जा सकेगी, जो स्कूल में नाम तो लिखवा लेते हैं लेकिन कोचिंग सेंटर में पढ़ते हैं.

अवैध मान्यता वाले स्कूल भी आएंगे रडार पर

बताते चलें कि कुछ निजी स्कूल सिर्फ 5वीं या 8वीं तक की मान्यता रखते हैं, लेकिन 10वीं-12वीं तक पढ़ा रहे हैं. ऐसे स्कूल अब डिजिटल निगरानी के दायरे में आएंगे. यह कदम शिक्षा की पारदर्शिता और गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में अहम माना जा रहा है. स्कूल शिक्षा परिवार के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने इस व्यवस्था को जल्द लागू करने की मांग की है, ताकि राजस्थान में डमी सिस्टम को पूरी तरह खत्म किया जा सके.

ये भी पढ़ें:- जयपुर: पिता ने 18 महीने के मासूम को बोरवेल में फेंका, 16 घंटे बाद मिला शव

यह VIDEO भी देखें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close