बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत के बयान के बाद वागड़ की सियासत गरमा गई है. बीजेपी जिला अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि सांसद राजकुमार रोत 2 बार कांग्रेस के साथ मिलकर विधायक रहे और अब सांसद है. चौरासी में अभी बीएपी का ही विधायक है. लेकिन बीएपी के सांसद ओर विधायक लोगो की समस्याओं को दूर करने की जगह केवल राजनीति करते हैं. इस वजह से मुख्यमंत्री के दौरे पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं. पटेल ने रोत पर कटाक्ष किया कि चौरासी विधानसभा और वागड़ में बीएपी का जनाधार घट रहा है. इसकी वजह से बीएपी के सांसद घबरा गए हैं और मुख्यमंत्री की चौपाल को ड्रामा बता रहे हैं.
दावा- सीएम से बीएपी के कई नेता भी मिले
अशोक पटेल ने दावा किया, "बीएपी के कई नेता भी मुख्यमंत्री से मिले और यहां की समस्याओं के बारे में उन्हें बताया. मुख्यमंत्री ने मौके पर ही समाधान करने के आदेश दिए. जबकि मुख्यमंत्री ने पहले दिन चोपाल में महिलाओं, किसानों, युवाओं ओर कर्मचारियों से बात की. दूसरे दिन पूरे गांव में घूमते हुए सभी वर्ग के लोगो ने अपनी परिवेदनाएं देकर समस्याएं बताई ओर उनका समाधान किया. इससे बीएपी की जमीन खिसकने लगी है."
किसान कार्यशाला को लेकर तैयारियां जारी
वहीं, 26 मई को पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी की मौजूदगी में किसान कार्यशाला होगी. इसके बाद दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित होगा. आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर भी बीजेपी जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी.
अशोक पटेल ने बताया कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षकैलाश चौधरी किसान कार्यशाला में शामिल होंगे. वहीं, 27 और 28 मई को दो दिवसीय आवासीय अभ्यास वर्ग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. इसमें जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भाग लेंगे.
यह भी पढ़ेंः राजस्थान में शादी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़, करीब 1 हजार परिवारों को बनाया शिकार