विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2025

Rajasthan: 6 महीने से मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, कहा- होली कैसे मनाएंगे 

Strike For Honorarium: केजीबीवी के प्लेसमेंट कर्मचारियों को 6 महीने से मानदेय नहीं मिला, इससे परेशान होकर आर्थिक समस्या से जूझ रहे सभी कर्मचारी कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे.

Rajasthan: 6 महीने से मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, कहा- होली कैसे मनाएंगे 
डूंगरपुर में कर्मचारियों की हड़ताल

Dungarpur Employees Strike: होली का त्योहार नजदीक आ रहा है लेकिन राजस्थान में कर्मचारियों को अपने ही मेहनत के पैसों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है. यह मामला डूंगरपुर जिले से निकलकर सामने आया है, जहां कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और छात्रावास में प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया. पिछले 6 महीने से कर्मचारियों को उनके मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है. मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक समस्या से जूझ रहें कर्मचारियों ने होली से पहले भुगतान करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है.

मानदेय न आने से बेबस हुईं महिला कर्मचारी

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और छात्रावास के कर्मचारी सोमवार को एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे. इस दौरान महिला कार्मचारियों ने मानदेय की मांग को लेकर नारेबाजी के साथ जमकर प्रदर्शन किया. महिला कार्मिकों ने कहा कि वे आवासीय विद्यालय और छात्रावास में प्लेसमेंट एजेंसी के तहत कार्य कर रहे है, उन्हें काफी कम मानदेय दिया जाता है. मानदेय कम होने और समय पर नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है.

6 महीने पहले आखिरी बार मिला था पैसा

कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अखिरी बार अगस्त 2024 में मानदेय मिला था, इसके बाद सितंबर 2024 से लेकर आज तक 6 महीने का समय गुजर गया है. लेकिन मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. ऐसे में उनका घर-परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है, वहीं इसी महीने में होली का त्योहार भी है.

होली से पहले पैसा देने की मांग

कर्मचारियों ने कहा कि उनका मानदेय भी बढ़ाया गया है, लेकिन बढ़ा मानदेय मिलना तो दूर भुगतान नहीं होने से कई परेशानी आ रही है. कर्मचारियों ने कहा पैसा नहीं मिला तो होली कैसे मनाएंगे. ऐसे में उन्होंनेॉ होली से पहले भुगतान करने की मांग रखी है. वहीं सभी कार्मिकों को संविदा रूल्स में शामिल करने की भी मांग रखी है.

ये भी पढ़ें- क्रिकेट कांटेस्ट में जीते 1.40 करोड़ रुपये, सांवलिया सेठ को चढ़ाने पहुंचा चांदी का बैट-बॉल और स्टंप

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com