विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2024

डूंगरपुर: आमने - सामने टकराई दो बाइक, हादसे में एक युवती सहित 2 की दर्दनाक मौत, एक घायल

डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र के हिराता बस स्टैंड के पास दो बाइक की आमने - सामने की टक्कर हो गई. हादसे में एक बाइक सवार युवक और अन्य बाइक सवार एक युवती की मौत हो गई. जबकि एक युवती गंभीर घायल हो गई.

डूंगरपुर: आमने - सामने टकराई दो बाइक, हादसे में एक युवती सहित 2 की दर्दनाक मौत, एक घायल
प्रतीकात्मक चित्र

Road Accident Dungarpur: डूंगरपुर जिले के वरदा थाना क्षेत्र के हिराता बस स्टैंड के पास दो बाइक की आमने - सामने की टक्कर हो गई. हादसे में एक बाइक सवार युवक और अन्य बाइक सवार एक युवती की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक युवती गंभीर घायल हो गई. घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है. वहीं जिला अस्पताल की मोर्चरी में दोनो शव रखवाए गए हैं.

22 वर्षीय युवती और 20 वर्षीय युवक की मौत

मामले के अनुसार डेचा गांव निवासी 25 वर्षीय कल्पेश पुत्र जयंती बाइक पर डूंगरपुर से अपने गांव डेचा जा रहा था. इस दौरान हिराता बस स्टैंड के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गयी. 

हादसे में कल्पेश पाटीदार ओर दूसरी बाइक सवार हिराता निवासी 22 वर्षीय टीना पुत्री मंगला कटारा की मौत हो गई. जबकि बाइक सवार अन्य युवती 20 वर्षीय अमृत पुत्री भीमचंद रोत गंभीर घायल हो गई. 

शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जायेगा

सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवती और शवो को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवती को रेफर कर दिया गया. इधर घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया फिर परिजनों को मामले की जानकारी दी है, सुबह पोस्टमार्टम की करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

यह पढ़ें- Sikar Accident: सीकर में भीषण सड़क हादसा, दो गाड़ियों की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 5 घायल; मृतकों का नाम-पता आया सामन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com