विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2025

15 दिन बाद 2 साल के बच्चे के साथ कुएं में मिला मां का शव, 3 महीने से पीहर में रह रही थी महिला

Dead Body Found in Well: राजस्थान में 3 महीने से अपने पीहर में रह रही महिला का शव 15 दिन बाद एक कुएं में मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. 

15 दिन बाद 2 साल के बच्चे के साथ कुएं में मिला मां का शव, 3 महीने से पीहर में रह रही थी महिला
डूंगरपुर कुएं में महिला और बच्चे का शव मिला

Dungarpur woman with child Death:  राजस्थान एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां डूंगरपुर जिले के एक गांव में एक महिला और उसके 2 साल के बच्चे का शव मिला है. 3 महीने से अपने पीहर में रह रही महिला 15 दिन पहले अपने बच्चे को लेकर घर से हो गई थी. पीहर वालों ने बहुत खोजने का प्रयास किया लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल पाया. अब पीहर में घर से 500 मीटर दूर कुएं में मां-बेटे का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस द्वारा इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है.

स्कूल जाते बच्चों ने कुए में तैरती देखी लाश

यह मामला डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के आमझरा गांव का है. बिछीवाड़ा थाने के हेड कांस्टेबल तुलसीराम ने बताया कि आमझरा गांव में महिला और उसके 2 साल के बच्चे का शव कुएं में मिला है. बुधवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने बिना मुंडेर के कुएं में महिला का शव पानी में तैरते हुए देखा. इसके बाद बच्चों ने आसपास के लोगों को बताया, जिसके  बाद गांव के लोग इकट्ठे हो गए.

15 दिन पहले बच्चे को लेकर पीहर से थी गायब

महिला की पहचान इंदु कुंवर पत्नी गुलाब सिंह चौहान के रूप में किया गया है. कुएं में महिला के साथ ही उसके 2 साल के बच्चे दिगपाल सिंह का शव भी मिला. परिजनों ने बताया कि महिला और उसका 2 साल का बेटा दिवाली के बाद से ही पीहर में रह रहे थे. 15 दिन पहले ही महिला बच्चे को लेकर घर से निकल गई थी. पिता और घर के लोगों ने कई जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने चारपाई को रस्सी से चारों कोनों से बांधकर कुएं में उतारा और फिर दोनों के शव को बाहर निकाला. वहीं दोनों के शव काफी पुराने होने से बदबू आ रही थी. पुलिस ने शवों को बिछीवाड़ा अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया. इधर ससुराल पक्ष के आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं. पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें- बीकानेर में 3 छात्राओं की मौत पर बढ़ा बवाल, परिजनों के साथ धरने पर बैठे हनुमान बेनीवाल
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com