विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2023

हनुमान बेनीवाल खींवसर से आगे, लेकिन मेड़ता और बायतु में RLP पिछड़ी, एक सीट पर सिमट जायेगी RLP!

Rajasthan Election Results 2023: इस चुनाव में बेनीवाल ने 73 सीटों पर उम्मीदवार बनाएं हैं. लेकिन खींवसर को छोड़ कर पार्टी किसी भी सीट पर लीड नहीं कर रही है. नागौर में भी RLP को काफी उम्मीदें थीं लेकिन अभी के रुझानों के हिसाब से वो तीसरे नंबर पर है.

हनुमान बेनीवाल खींवसर से आगे, लेकिन मेड़ता और बायतु में RLP पिछड़ी, एक सीट पर सिमट जायेगी RLP!

Rajasthan Election Results 2023: राजस्थान में राज बदलने की परंपरा कायम रहती नजर आ रही है. आज हो रही वोटों की गिनती में भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती नजर आ रही है. सुबह 8 बजे से 33 जिलों के 36 काउंटिंग सेंटरों पर 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई. जिसमें भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखी. अब ईवीएम से वोटों की गिनती जारी है.

शुरुआती दो घंटों की गिनती में सभी 199 सीटों का रुझान सामने आ गया है. इसमें भाजपा 115 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है. 

राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल खींवसर सीट से आगे चल रहे हैं. मेड़ता से इंदिरा देवी बावरी पीछे चल रही है. बायतु विधानसभा सीट पर भी RLP पीछे चल रही है. इस सीट पर RLP काफी मज़बूत स्थिति में थी. अभी तक RLP से 3 विधायक और 1 सांसद हैं. हनुमान बेनीवाल ने अपने भाई नारायण बेनीवाल का टिकट काट कर खुद खींवसर से चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि वो खुद लोकसभा सासंद हैं. 

इस चुनाव में बेनीवाल ने 73 सीटों पर उम्मीदवार बनाएं हैं. लेकिन खींवसर को छोड़ कर पार्टी किसी भी सीट पर लीड नहीं कर रही है. नागौर में भी RLP को काफी उम्मीदें थीं लेकिन अभी के रुझानों के हिसाब से वो तीसरे नंबर पर है.

मालूम हो कि राज्य की 199 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को 75 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई थी. राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भाजपा में सीधी टक्कर है. राज्‍य में हर चुनाव में सरकार बदलने का ‘रिवाज' है. कांग्रेस को उम्मीद है कि अशोक गहलोत सरकार का कामकाज और जनकल्याणकारी योजनाएं के भरोसे इस बार यह रिवाज बदलेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com