विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2025

गर्मी आने से पहले ही राजस्थान के इस बड़े जिले में शुरू हुई बिजली कटौती, आम जन-जीवन से व्यवसाय तक सब प्रभावित

बीकानेर जिले में बिजली कटौती का संकट गहराता जा रहा है. निजी बिजली कंपनी BKESL की मनमानी से आमजन बेहाल हो चुके हैं. अलग-अलग इलाकों में रोजाना घंटों बिजली काटी जा रही है.

गर्मी आने से पहले ही राजस्थान के इस बड़े जिले में शुरू हुई बिजली कटौती, आम जन-जीवन से व्यवसाय तक सब प्रभावित

Rajasthan Electricity: राजस्थान में बिजली की समस्या काफी पुरानी है. हालांकि प्रदेश में बनने वाली सरकार लोगों से अच्छी बिजली देने का पूरा वादा करती है. वर्तमान सरकार ने भी प्रदेश के आम लोगों को निर्बाध बिजली और किसानों को खेती के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया है. लेकिन दूसरी ओर बिजली कटौती इन वादों का पोल खोल रही है. गर्मी के समय में राजस्थान में बिजली की भारी किल्लत देखी जाती है. बीते साल गर्मी के दौरान बिजली को लेकर हाहाकार मच गया था. वहीं अब गर्मी फिर से आने वाली है लेकिन इससे पहले ही बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं.

दरअसल, राजस्थान के बीकानेर जिले में बिजली कटौती का संकट गहराता जा रहा है. निजी बिजली कंपनी BKESL की मनमानी से आमजन बेहाल हो चुके हैं. शहर के अलग-अलग इलाकों में रोजाना घंटों तक बिजली काटी जा रही है और कंपनी रख-रखाव के नाम पर इसे जायज़ ठहरा रही है. लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर कब तक बीकानेर के लोग इस परेशानी को झेलते रहेंगे?

सूचना के बिना ही घंटों काटी जाती है बिजली 

बीकानेर के कई इलाकों में सुबह से लेकर देर रात तक बिजली कटौती की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों तक बिजली काटी जा रही है, जिससे उनका दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोगों का कहना है कि हर दिन बिजली चली जाती है. गर्मी में हालत और भी खराब हो जाती है. कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

कई बार लोग कंपनी के ऑफिस में फोन कर समस्या का समाधान पूछते हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिलता. वहीं व्यापारियों का कहना है कि हमारा बिजनेस प्रभावित हो रहा है. बिजली नहीं रहने से ग्राहक भी परेशान होते हैं और कामकाज पर असर पड़ता है.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान के 10 फीसदी स्कूलों में नहीं है पीने का पानी, 12 फीसदी स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग से शौचालय नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com