विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2025

Rajasthan Suicide: 'पिंकी को मेरे दाह संस्कार में जरूर बुलाना': सुसाइड नोट लिखकर रिटायर्ड जवान ने खुद को मारी गोली

प्रवीण कुमार लगभग 10 साल पहले सेना में क्लर्क के पद से रिटायर हुए थे और तीन दिन पहले ही देहरादून से छुट्टी पर अपने गांव लौटे थे.

Rajasthan Suicide: 'पिंकी को मेरे दाह संस्कार में जरूर बुलाना': सुसाइड नोट लिखकर रिटायर्ड जवान ने खुद को मारी गोली
गोली की आवाज़ पर मां को लगा पटाखा! नीमराना में पूर्व सैनिक की आत्महत्या से हड़कंप
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले से प्रेम प्रसंग के एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है. यहां सेना से रिटायर्ड जवान प्रवीण कुमार (40) ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. लेकिन, इस घटना का सबसे मार्मिक पहलू वह सुसाइड नोट है, जो पुलिस को मौके से मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी कथित प्रेमिका (काल्पनिक नाम 'पिंकी') को अपने दाह संस्कार में जरूर बुलाने का अनुरोध किया है.

कनपटी पर मारी गोली

मांढण थाना क्षेत्र के नानगवास गांव में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. थाना अधिकारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि प्रवीण कुमार ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारी थी. पुलिस ने मौके से पिस्टल और खोखा बरामद कर लिया है. हालांकि इस सुसाइड नोट ने मामले को एक भावनात्मक और रहस्यमय मोड़ दे दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रवीण ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और 'पिंकी' कौन है, जिसका ज़िक्र उन्होंने अपनी अंतिम इच्छा में किया.

मां को लगा पटाखा, फिर दिखा खून से सना बेटा

प्रवीण कुमार लगभग 10 साल पहले सेना में क्लर्क के पद से रिटायर हुए थे और तीन दिन पहले ही देहरादून से छुट्टी पर अपने गांव लौटे थे. मृतक प्रवीण की मां ने पुलिस को जो बताया, वह बेहद दर्दनाक है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी, तो उन्हें लगा कि शायद कोई दीपावली के पटाखे चला रहा होगा. लेकिन जब वह चाय देने के लिए प्रवीण को बुलाने गईं, तो उन्होंने देखा कि बेटा खून से लथपथ बेड पर पड़ा है. परिजन तुरंत प्रवीण को मांढण के अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रवीण की पत्नी और दो बच्चे फिलहाल सीकर में पढ़ाई कर रहे हैं.

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

पुलिस अब प्रवीण के दोस्तों, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया संपर्कों को खंगाल रही है ताकि 'पिंकी' की पहचान हो सके और यह पता चल सके कि क्या उनके प्रेम संबंध में किसी तरह की समस्या थी, जिसके चलते प्रवीण को यह कदम उठाना पड़ा. मांढण थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने साफ किया है कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और जांच के सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com