विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2025

IPL 2025: 'मैं हमेशा के लिए राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नहीं रहूंगा', संजू सैमसन बोले- 'रियान टीम का नेतृत्व करने में सक्षम'

सैमसन ने कहा कि पराग टीम का नेतृत्व करने के लिए सक्षम हैं. उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा के लिए राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नहीं रहूंगा. कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो आने वाला हो और कोई ऐसा व्यक्ति जिसे मेरे जाने के बाद या कप्तानी में बदलाव होने के बाद हमें तैयार करना होगा.'

IPL 2025: 'मैं हमेशा के लिए राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नहीं रहूंगा', संजू सैमसन बोले- 'रियान टीम का नेतृत्व करने में सक्षम'
आईपीएल के शुरुआती तीन मैचों से बाहर होने को संजू सैमसन ने 'थोड़ा अजीब' बताया है.
PTI

Cricket News: संजू सैमसन ने मौजूदा सत्र के पहले तीन आईपीएल मैचों में कप्तानी नहीं कर पाएंगे. इसे ‘थोड़ा अलग' करार देते हुए शनिवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के बेहतर तरीके से मार्गदर्शन देने के लिए कार्यवाहक कप्तान रियान पराग पर भरोसा जताया. सैमसन अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के दौरान लगी दाहिनी तर्जनी उंगली की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं.

'टीम अच्छी दिख रही है'

सैमसन ने यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम के शुरुआती मैच से पहले कहा, 'मैं एक पूर्ण खिलाड़ी के रूप में कभी (राजस्थान रॉयल्स) किसी मैच से बाहर नहीं रहा हूं. पूरी तरह से फिट न होने के कारण सत्र में आना थोड़ा अलग लगता है. लेकिन टीम अच्छी दिख रही है. हम राहुल द्रविड़ के वापस हमारे साथ होने से भी खुश हैं.'

'हमेशा के लिए कप्तान नहीं रहूंगा'

सैमसन ने कहा कि पराग टीम का नेतृत्व करने के लिए सक्षम हैं. उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा के लिए राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नहीं रहूंगा. कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जो आने वाला हो और कोई ऐसा व्यक्ति जिसे मेरे जाने के बाद या कप्तानी में बदलाव होने के बाद हमें तैयार करना होगा. फ्रैंचाइजी ने बहुत से कप्तान तैयार किए हैं. हमने अगले तीन मैचों के लिए तय किया कि रियान पराग टीम का नेतृत्व करने के लिए तैयार और सक्षम हैं.'

वैभव सूर्यवंशी के बारे में सैमसन का बयान

उन्होंने सुर्खियां बटोर रहे 13 साल के वैभव सूर्यवंशी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि युवा खिलाड़ी मुख्य कोच द्रविड़ की देखरेख में सुरक्षित रहेगा. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस उम्र का है, लेकिन वह थोड़ा खास दिखता है. जब वह हमारे ट्रायल में आया तो हमारी टीम ने यही पहचाना. हमारे स्काउट अंडर-19 मैचों में उसके खेल पर नजर रख रहे थे. वह जितने शॉट खेल रहा था, उससे वास्तव में पता चलता है कि वह शीर्ष स्तर के लिए तैयार है.

'ईमानदारी से कहूं तो वह भाग्यशाली है'

सैमसन ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि वह बहुत भाग्यशाली है कि 13 साल का एक बच्चा राजस्थान रॉयल्स में आया और राहुल द्रविड़ की देखरेख में है. वे भारतीय युवा प्रतिभाओं की देखभाल करने में वाकई बहुत अच्छे हैं. उनमें कुछ खास बात है. उसका ख्याल रखना न केवल उनके लिए बल्कि हमारे लिए भी एक बड़ी जिम्मेदारी है.'

ये भी पढ़ें:- आज RR और SRH के बीच मुकाबला, सनराइजर्स का बल्लेबाजी खेमा मजबूत, रॉयल्स के लिए गेंदबाजी कमजोर कड़ी!

ये VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com