विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2025

Rajasthan: अजमेर रेलवे कारखाने में एसी कोच में लगी आग, व‍िकराल रूप ल‍िया

Rajasthan: आग लगते ही कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. धुआं और आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ समय के लिए पूरा परिसर दहशत में आ गया.

Rajasthan: अजमेर रेलवे कारखाने में एसी कोच में लगी आग, व‍िकराल रूप ल‍िया
अजमेर के रेलवे कारखाने में मरम्मत के दौरान एसी कोच में आग लग गई.

Rajasthan: अजमेर के जोन्सगंज स्थित रेलवे के कैरेज कारखाने में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. रोजाना की तरह यहां एक ट्रेन के डिब्बों की मरम्मत का कार्य चल रहा था, लेकिन इस दौरान एक एसी कोच में वेल्डिंग के समय चिंगारी उठी और भीषण आग लग गई. कर्मचार‍ियों ने बड़ी मुश्‍किल से आग पर काबू पाया. कोई नुकसान नहीं हुआ. आग बुझने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली.  

चिंगारी सीधे कोच के भीतर पहुंची 

शुरुआती जानकारी में यह कथित लापरवाही ही सामने आई है, क्योंकि सेफ्टी प्रोटोकॉल के अभाव में वेल्डिंग की चिंगारी सीधे डिब्बे के भीतर पहुंची और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया. कर्मचारियों ने जैसे-तैसे आग बुझाने की कोशिश की और तुरंत रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया 

रेलवे प्रशासन ने तुरंत दमकल और आपदा प्रबंधन टीम को मौके पर भेजा गया. कर्मचारियों और अफसरों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह स्पष्ट रूप से लापरवाही का नतीजा था, जो एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकता था. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जयपुर आ रही इंड‍िगो की फ्लाइट पर मधुमक्‍ख‍ियों का हमला, धुआं और दमकलकर्म‍ियों ने पानी की बौछारें की

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com