विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2026

दिल्ली से जयपुर आई विदेशी महिला ने टैक्सी वाले को 3 की जगह दे दिये 30 हजार, पुलिस ने ड्राइवर को खोज निकाला

पुलिस ने ऑनलाइन भुगतान की गलती के मामले में 24 घंटे के अंदर एक विदेशी महिला को 27 हजार रुपये वापस दिलवा दिए. महिला ने दिल्ली से जयपुर आने के लिए टैक्सी बुक की थी.

दिल्ली से जयपुर आई विदेशी महिला ने टैक्सी वाले को 3 की जगह दे दिये 30 हजार, पुलिस ने ड्राइवर को खोज निकाला

Rajasthan News: दिल्ली से जयपुर आई विदेशी महिला से गलती से टैक्सी वाले को 3 हजार रुपये की जगह 30 हजार रुपये का भुगतान कर दिया. उसे इस बात की जानकारी बाद में हुई. लेकिन जब विदेशी महिला ने पुलिस को अपनी बात बताई तो पुलिस ने खूब मदद की. जयपुर के कोतवाली थाना पुलिस ने ऑनलाइन भुगतान की गलती के मामले में 24 घंटे के अंदर एक विदेशी महिला को 27 हजार रुपये वापस दिलवा दिए. महिला ने दिल्ली से जयपुर आने के लिए टैक्सी बुक की थी, लेकिन तीन हजार रुपये की जगह गलती से 30 हजार रुपये का भुगतान कर दिया.

वैज्ञानिक है विदेशी महिला

थानाप्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि स्लोवाकिया की निवासी निकोला नोस्कोवा एक वैज्ञानिक हैं. वह आईआईटी दिल्ली में 21 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आई थीं. उन्होंने बताया कि रविवार को महिला को वापस स्लोवाकिया लौटना था, लेकिन उड़ान रद्द होने के कारण वह जयपुर घूमने आ गईं.

कैब छोड़ने के तीन-चार घंटे बाद पता चला

थानाप्रभारी ने बताया कि निकोला ने दिल्ली से जयपुर आने के लिए एक कैब बुक की थी और कैब चालक उन्हें जयपुर में चौड़ा रास्ता इलाके में उतारकर चला गया. उन्होंने बताया कि निकोला ने कैब में ही ऑनलाइन भुगतान किया और करीब तीन-चार घंटे बाद जब महिला ने अपने खाते की जांच की तो उसे 30 हजार रुपये का भुगतान दिखा, जबकि उसे तीन हजार रुपये का भुगतान करना था.

राजेश ने बताया कि महिला ने कोतवाली थाने में संपर्क कर पूरी जानकारी दी. सूचना मिलने पर अभय कमांड सेंटर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से संबंधित कैब के नंबर की पहचान की गई. इसके बाद कैब कंपनी से संपर्क करके वाहन का पता लगाया गया.

उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई के चलते 24 घंटे में महिला के शेष 27 हजार रुपये वापस दिलवा दिए गए. पुलिस की मदद से राहत मिलने पर महिला ने आभार जताया. इसके बाद मंगलवार को वह वापस अपने देश लौट गई.

यह भी पढ़ेंः 8500 लोगों से 2 करोड़ की ठगी... बिहार में बैठा था मास्टरमाइंड, राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com